spot_img

स्पीड पोस्ट से आया लेटर, दुमका कोर्ट में मची खलबली…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dumka : दुमका जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नाम स्पीड पोस्ट से आये एक धमकी भरे पत्र ने पुलिस-प्रशासन की नींद उड़ा दी है। पत्र में दुमका और गोड्डा कोर्ट पर हमले की धमकी दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई और कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

बंगला में लिखा पत्र, आधार कार्ड भी मिला

SP पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि बंगला भाषा में लिखे पत्र के साथ चंचल राय के नाम का एक आधार कार्ड भी संलग्न था, जिसमें पता पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दमान का दर्ज है। पुलिस ने तत्काल संबंधित थाने से संपर्क कर चंचल राय को ट्रेस किया। पूछताछ में चंचल राय ने धमकी भरा पत्र भेजने से साफ इनकार किया है। उसका कहना है कि किसी ने साजिश के तहत उसके दस्तावेजों का इस्तेमाल किया है। मामले की जांच के लिए दुमका पुलिस की टीम पश्चिम बंगाल रवाना हो गई है।

SP ने डॉग स्क्वॉड के साथ किया निरीक्षण

धमकी के बाद SP पीतांबर सिंह खेरवार ने डॉग स्क्वॉड और पुलिस टीम के साथ दुमका व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोर्ट की सुरक्षा पहले से कड़ी थी, लेकिन धमकी मिलने के बाद अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है। पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें : रांची पहुंचे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, पूर्व केंद्रीय मंत्री का मना जन्मदिन

इसे भी पढ़ें : सरकारी स्कूलों से इन बच्चों का कटेगा नाम, DC ने दिये निर्देश…

इसे भी पढ़ें : रिटायरमेंट से पहले ही लग गया बड़ा दाग…

इसे भी पढ़ें : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एक साथ 100 से ज्यादा अधिकारी… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : किचन की यह छोटी-सी चीज आपको कर सकती है बीमार…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

20 साल बाद राबड़ी देवी ने छोड़ा सरकारी बंगला, अब ये होगा नया पता…

Bihar : पटना की सियासत में गुरुवार का दिन...

25 BDO को मिली सरकारी गाड़ी, मंत्री ने दिखाई हरी झंडी…

Ranchi : झारखंड के गांवों तक विकास की रफ्तार और...

CM हेमंत सोरेन ने खुद भरा SIR फॉर्म, दिया ये संदेश…

Ranchi : झारखंड में मतदाता सूची के SIR (विशेष...

रांची पहुंचे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, पूर्व केंद्रीय मंत्री का मना जन्मदिन

Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गुरुवार...