spot_img

CM हेमंत सोरेन ने खुद भरा SIR फॉर्म, दिया ये संदेश…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में मतदाता सूची के SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान ने अब रफ्तार पकड़ ली है। इसकी शुरुआत आज CM हेमंत सोरेन ने खुद आगे बढ़कर लोकतंत्र में भागीदारी का उदाहरण पेश किया। रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में CM हेमंत सोरेन ने खुद अपना SIR एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर जमा किया। निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में 64-हटिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-290 की BLO ने पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई। इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन ने भी अपना प्रपत्र भरकर अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

लोकतंत्र की ताकत है हर मतदाता

CM हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे तय समय सीमा के भीतर अपना SIR प्रपत्र भरें और मतदाता सूची में दर्ज अपनी जानकारी का सत्यापन जरूर करायें। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार हर नागरिक की जिम्मेदारी भी है। लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और पारदर्शी होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों से कहा कि वे सिर्फ अपना ही फॉर्म न भरें, बल्कि अपने परिवार, पड़ोस और गांव-मोहल्ले के अन्य पात्र मतदाताओं को भी इस अभियान से जोड़ें। समय पर सत्यापन कराकर लोकतंत्र को और मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभायें।

घर-घर पहुंच रहे हैं BLO

राज्यभर में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं और मतदाताओं के विवरण का सत्यापन कर रहे हैं। ऐसे में हर नागरिक का सहयोग इस अभियान की सफलता के लिये बेहद जरूरी माना जा रहा है। इस अवसर पर रांची के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, ईआरओ-सह-एडीएम धनंजय, उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन तथा BLO वेरोनिका देवी भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : स्पीड पोस्ट से आया लेटर, दुमका कोर्ट में मची खलबली…

इसे भी पढ़ें : रांची पहुंचे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, पूर्व केंद्रीय मंत्री का मना जन्मदिन

इसे भी पढ़ें : सरकारी स्कूलों से इन बच्चों का कटेगा नाम, DC ने दिये निर्देश…

इसे भी पढ़ें : रिटायरमेंट से पहले ही लग गया बड़ा दाग…

इसे भी पढ़ें : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एक साथ 100 से ज्यादा अधिकारी… देखें लिस्ट

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

20 साल बाद राबड़ी देवी ने छोड़ा सरकारी बंगला, अब ये होगा नया पता…

Bihar : पटना की सियासत में गुरुवार का दिन...

25 BDO को मिली सरकारी गाड़ी, मंत्री ने दिखाई हरी झंडी…

Ranchi : झारखंड के गांवों तक विकास की रफ्तार और...

स्पीड पोस्ट से आया लेटर, दुमका कोर्ट में मची खलबली…

Dumka : दुमका जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नाम...

रांची पहुंचे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, पूर्व केंद्रीय मंत्री का मना जन्मदिन

Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गुरुवार...