spot_img

जमशेदपुर में बार के बाहर खू’नी संघर्ष का बड़ा खुलासा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीडी (डबल डाउन) बार के बाहर हुये खूनी संघर्ष और पुलिस टीम पर हमले के मामले में जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नये पुलिस कप्तान डॉ. एहतेशाम वकारिब के पदभार संभालते ही पुलिस ने एक्शन लेते हुये दो संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं, तीन नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। गठित SIT ने CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान राज लोहार नामक संदेही गुनहगार को वारदात में इस्तेमाल की गई छोटी कुल्हाड़ी के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से हमले में इस्तेमाल किया गया हथियार भी जब्त कर लिया है। वहीं, दूसरे संदेही गुनहगार सोनु राम सरदार उर्फ सोनु मंडल को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद पहले TMH (टाटा मेन हॉस्पिटल) और फिर MGM अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया। उसे जेल भेजे जाने की तैयारी है। पुलिस ने जांच के दौरान 30 जून और 2 जुलाई को कार्रवाई करते हुये तीन नाबालिगों को भी हिरासत में लिया है, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है। SSP डॉ. एहतेशाम वकारिब ने स्पष्ट किया कि अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा। पुलिस हर स्तर पर कार्रवाई कर रही है और जल्द ही सभी फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

दूसरे राज्यों में छिपने की आशंका

पुलिस के अनुसार इस पूरे कांड का मुख्य गुनहगार विश्वनाथ मंडल अभी फरार है। जांच में यह भी सामने आया है कि पुलिस दबाव बढ़ने के बाद कई आरोपी झारखंड छोड़कर दूसरे राज्यों में छिप गये हैं। उनकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें पड़ोसी राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही हैं। इस पूरे ऑपरेशन में CCR DSP मनोज ठाकुर, बिष्टुपुर के थानेदार निरंजन कुमार, जुगसलाई के थानेदार गुलाब रब्बानी समेत कई पुलिस पदाधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें : धनबाद में 700 दागियों की कराई गई परेड, दिलाई गई ये कसम…

इसे भी पढ़ें : प्रेमी जोड़े को मा’रा-पी’टा, सिर मुंडवाया और पूरे गांव में घुमाया, वीडियो वायरल…

इसे भी पढ़ें : पाटलिपुत्र ISBT से मेट्रो सेवा शुरू, 25 मिनट में पूरी होगी यात्रा, किराया केवल…

इसे भी पढ़ें : मोमोज खिलाकर नाबालिगों के साथ करता था महापाप, फिर क्या हुआ…जानें

इसे भी पढ़ें : 20 साल बाद राबड़ी देवी ने छोड़ा सरकारी बंगला, अब ये होगा नया पता…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में एक-एक बूंद पानी को तरस रहीं बेटियां…

Hazaribagh : हजारीबाग के केबी महिला कॉलेज परिसर में...

मुखिया की पहल से गांव में लौटी खुशियां…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के चितरपुर प्रखंड अंतर्गत बोरोबिंग...

बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात, महिला का किया ये हाल…

Bihar : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बेहद गंभीर...

झारखंड सरकार की बड़ी कार्रवाई, सही-सलामत 42 प्रवासी श्रमिक घर लौटे…

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में हुये अमोनिया गैस...

झारखंड कैबिनेट में 27 प्रस्तावों को मंजूरी, नये अध्याय की शुरुआत…

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज हुई...