spot_img

झारखंड विजन 2050 को नई रफ्तार, देश-विदेश के उद्योगपति होंगे शामिल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड सरकार राज्य के दीर्घकालिक विकास लक्ष्य ‘विजन 2050’ को गति देने की दिशा में एक बड़े कदम की तैयारी में है। इसके तहत आगामी 8 और 9 जुलाई को नई दिल्ली में ‘नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन’ का आयोजन किया जायेगा, जिसमें देश-विदेश के बड़े उद्योगपति, निवेशक और नीति विशेषज्ञ शामिल होंगे। इस आयोजन को लेकर आज झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से IT विभाग की सचिव पूजा सिंघल और उद्योग विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया। बैठक में विशेष सचिव राजीव लोचन बक्शी भी मौजूद रहे।

औद्योगिक निवेश और तकनीक पर रहेगा बड़ा फोकस

दो दिवसीय इस कार्यक्रम में राज्य के विकास के लिये कई अहम क्षेत्रों पर चर्चा होगी, जिनमें प्रमुख रूप से औद्योगिक निवेश, आईटी और डिजिटल गवर्नेंस, AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) ई-गवर्नेंस, पर्यटन विकास शामिल हैं। सरकार का लक्ष्य है कि झारखंड को एक निवेश-हितैषी और तकनीक-संचालित राज्य के रूप में स्थापित किया जाये। यह आयोजन न केवल झारखंड में निवेश और रोजगार के नये अवसरों का द्वार खोलने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, बल्कि इसे ‘झारखंड विजन 2050’ की आधारशिला मजबूत करने वाला कदम भी बताया जा रहा है। सरकार का दावा है कि यह पहल राज्य को वैश्विक निवेश मानचित्र पर एक नई पहचान दिलायेगी।

नई नीतियों और डिजिटल पोर्टल्स की होगी लॉन्चिंग

कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण नीतियों के ड्राफ्ट भी प्रस्तुत करेगी, जिनमें Jharkhand AI Policy, Jharkhand Investment Promotion PolicyTourism Policy, Textile Policy, JIADA Regulations, PPP Policy शामिल हैं। इसके साथ ही कई नये डिजिटल पोर्टल्स की भी शुरुआत की जायेगी। इसी दौरान विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के साथ MoU (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर भी होंगे।

पहले दिन का एजेंडा: AI और डिजिटल गवर्नेंस पर चर्चा

पहले दिन के सत्र की शुरुआत डिजिटल गवर्नेंस और IT इंफ्रास्ट्रक्चर पर विस्तृत चर्चा से होगी। इसमें देश के प्रमुख तकनीकी विशेषज्ञ और नीति निर्माता भाग लेंगे। इसके बाद सरकार और उद्योग प्रतिनिधियों के बीच B2G (Business to Government) संवाद होगा। दिन के अंत में ‘झारखंड में AI का भविष्य’ विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया जायेगा, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नीति के प्रारूप पर मंथन होगा।

दूसरे दिन निवेश और पर्यटन पर जोर

दूसरे दिन का फोकस निवेश और समावेशी विकास तथा पर्यटन क्षेत्र पर रहेगा। झारखंड की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को निवेशकों के सामने प्रस्तुत किया जायेगा। औद्योगिक विकास और नई इकाइयों की स्थापना पर चर्चा होगी। कई बड़े उद्योग समूहों के साथ MoU साइन किये जायेंगे।

संस्कृति के साथ होगा समापन

कार्यक्रम का समापन झारखंड की समृद्ध संस्कृति को दर्शाते हुये सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ किया जायेगा। इसमें राज्य के लोकनृत्य, संगीत और परंपराओं की झलक देश-विदेश के अतिथियों को दिखाई जायेगी।

 

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर में बार के बाहर खू’नी संघर्ष का बड़ा खुलासा…

इसे भी पढ़ें : धनबाद में 700 दागियों की कराई गई परेड, दिलाई गई ये कसम…

इसे भी पढ़ें : प्रेमी जोड़े को मा’रा-पी’टा, सिर मुंडवाया और पूरे गांव में घुमाया, वीडियो वायरल…

इसे भी पढ़ें : पाटलिपुत्र ISBT से मेट्रो सेवा शुरू, 25 मिनट में पूरी होगी यात्रा, किराया केवल…

इसे भी पढ़ें : मोमोज खिलाकर नाबालिगों के साथ करता था महापाप, फिर क्या हुआ…जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में एक-एक बूंद पानी को तरस रहीं बेटियां…

Hazaribagh : हजारीबाग के केबी महिला कॉलेज परिसर में...

मुखिया की पहल से गांव में लौटी खुशियां…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के चितरपुर प्रखंड अंतर्गत बोरोबिंग...

बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात, महिला का किया ये हाल…

Bihar : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बेहद गंभीर...

झारखंड सरकार की बड़ी कार्रवाई, सही-सलामत 42 प्रवासी श्रमिक घर लौटे…

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में हुये अमोनिया गैस...

झारखंड कैबिनेट में 27 प्रस्तावों को मंजूरी, नये अध्याय की शुरुआत…

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज हुई...