Dhanbad : धनबाद में क्राइम कंट्रोल और सुधारात्मक पुलिसिंग की दिशा में गुरुवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। पुलिस लाइन मैदान में सुबह से ही हलचल थी और बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के बीच करीब 700 दागियों की परेड कराई गई। इस पूरे अभियान का नेतृत्व खुद धनबाद पुलिस कप्तान प्रभात कुमार ने किया। इस विशेष अभियान का मकसद केवल निगरानी नहीं, बल्कि अपराध से जुड़े लोगों को समाज की मुख्यधारा में लौटने के लिये प्रेरित करना था। SSP ने मौके पर मौजूद सभी लोगों को स्पष्ट संदेश दिया कि वे अपने जीवन में सुधार करें, अपराध का रास्ता छोड़ें और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में जीवन शुरू करें। उन्होंने चेतावनी देते हुये कहा कि यदि कोई व्यक्ति दोबारा अपराध में लिप्त पाया गया, तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी और उसी सख्त तरीके से जवाब दिया जायेगा।
शपथ और पहचान का सत्यापन
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को अच्छा नागरिक बनने और कानून का पालन करने की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही उनके नाम, पता और फोटो का विस्तृत सत्यापन भी किया गया, ताकि भविष्य में उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान समाज में सम्मानजनक जीवन जीने और अपराध से दूर रहने की अपील भी की। धनबाद पुलिस की इस पहल को केवल एक परेड नहीं, बल्कि सुधारात्मक पुलिसिंग की दिशा में एक प्रयोग माना जा रहा है। इसका उद्देश्य अपराधियों को सिर्फ दंडित करना नहीं, बल्कि उन्हें सुधार का अवसर देना भी बताया गया है। इस अवसर पर सिटी SP ऋतिक श्रीवास्तव, ग्रामीण SP मोहम्मद याकूब सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन मैदान में अनुशासन और गंभीरता का माहौल देखने को मिला।


इसे भी पढ़ें : प्रेमी जोड़े को मा’रा-पी’टा, सिर मुंडवाया और पूरे गांव में घुमाया, वीडियो वायरल…
इसे भी पढ़ें : पाटलिपुत्र ISBT से मेट्रो सेवा शुरू, 25 मिनट में पूरी होगी यात्रा, किराया केवल…
इसे भी पढ़ें : मोमोज खिलाकर नाबालिगों के साथ करता था महापाप, फिर क्या हुआ…जानें
इसे भी पढ़ें : 20 साल बाद राबड़ी देवी ने छोड़ा सरकारी बंगला, अब ये होगा नया पता…
इसे भी पढ़ें : 25 BDO को मिली सरकारी गाड़ी, मंत्री ने दिखाई हरी झंडी…








