spot_img

20 गाड़ियों से पहुंचे ED अफसर, रेड के बाद मंत्री अरेस्ट…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
Punjab : पंजाब की राजनीति में शनिवार को बड़ा भूचाल आ गया, ED ने मंत्री संजीव अरोड़ा को कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार कर लिया। सुबह से ही चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित उनके आवास पर ED की कार्रवाई चल रही थी। करीब 20 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची टीम ने कई घंटे तक दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की। सूत्रों के मुताबिक, जांच में संजीव अरोड़ा से जुड़ी कुछ कंपनियों में 157.12 करोड़ रुपये की कथित फर्जी बिक्री, शेल कंपनियों के जरिये फर्जी निर्यात और FEMA नियमों के उल्लंघन के संकेत मिले हैं। एजेंसी को विदेशी संस्थाओं के जरिये कथित ‘राउंड ट्रिपिंग’ का भी संदेह है। इसी कड़ी में कई बैंक खाते, डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड होल्डिंग्स फ्रीज किये गये हैं।

इस कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि “पंजाब गुरुओं और शहीदों की धरती है, इसे दबाया नहीं जा सकता।” वहीं अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि चुनावी राज्यों में ED का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। दूसरी ओर भाजपा का कहना है कि जांच एजेंसियां कानून के तहत अपना काम कर रही हैं। संजीव अरोड़ा पर एक महीने में यह दूसरी और एक साल में तीसरी ED कार्रवाई बताई जा रही है, जिससे पंजाब की सियासत और गरमा गई है।

इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल के नये CM ने ली शपथ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बंगाल शपथग्रहण में PM ने इन्हें लगाया गले छूये पैर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : देश को मिले नये CDS और नौसेना प्रमुख… जानें कौन

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में कई थानेदार इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : शुभेंदु अधिकारी के संघर्ष से शिखर तक का सफर… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...