spot_img
spot_img
spot_img

हरमू के जर्जर Flat बने खतरा और अपराध का अड्डा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi(Sunil Poddar): राजधानी रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी में स्थित जनता फ्लैट(Flat) संख्या 11 और 12 इन दिनों लोगों के लिये बड़ी चिंता का कारण बने हुये हैं। वर्षों से जर्जर हालत में पड़े इन फ्लैटों(Flat) की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। फ्लैट की छत पर उगा विशाल पीपल का पेड़ अब अपनी जड़ों से पूरी इमारत को कमजोर कर चुका है, जिससे भवन की संरचना अस्थिर हो गई है।

करीब छह वर्ष पहले Jharkhand State Housing Board ने इन फ्लैटों(Flat) को खाली करवा लिया था, लेकिन इसके बावजूद आज तक इन्हें ध्वस्त नहीं किया गया। खाली पड़े रहने के कारण अब ये फ्लैट असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गये हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां से खिड़कियां, दरवाजे, ग्रिल और पानी के पाइप तक चोरी कर बेच दिये गये हैं। इलाके के लोगों के अनुसार, शाम ढलते ही इन फ्लैटों(Flat) के आसपास अपराधियों का जमावड़ा लगने लगता है।

Flat में नशेड़ियों को अड्डा 

नशे का सेवन करने वाले असामाजिक तत्व दिन-रात यहां डेरा जमाये रहते हैं और राहगीरों के साथ लूटपाट तथा छीना-झपटी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। स्थानीय निवासियों का इल्जाम है कि कई बार मामले की शिकायत अरगोड़ा थाने में की गई। पुलिस मौके पर पहुंचती भी है, लेकिन अपराधी पीछे के रास्ते से भाग निकलते हैं। पकड़े जाने पर भी उन्हें कुछ ही घंटों में छोड़ दिये जाने की बात कही जा रही है, जिससे उनका मनोबल और बढ़ता जा रहा है। दोनों फ्लैटों के लंबे समय से खाली पड़े रहने के कारण पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा रहता है।

इसका फायदा उठाकर अपराधी सक्रिय हो गये हैं। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि अब हालात ऐसे हो गये हैं कि बहन-बेटियों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। दिन हो या रात, हर समय भय का माहौल बना रहता है। कॉलोनी के निवासियों ने प्रशासन, मुख्यमंत्री और Jharkhand State Housing Board से इस गंभीर समस्या की शिकायत करने का निर्णय लिया है।

लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द इन जर्जर फ्लैटों को ध्वस्त किया जाये, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके और क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर भी रोक लगाई जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह लापरवाही कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : Carrot Garhwa News : इश्क, मंगनी और गो’ली, शादी तुड़वाने के लिये रची भयानक साजिश…

इसे भी पढ़ें : Garhwa News : इश्क, मंगनी और गो’ली, शादी तुड़वाने के लिये रची भयानक साजिश…

इसे भी पढ़ें : रांची के DC बोले, 8 अप्रैल तक मान्यता लो, वर्ना स्कूल बंद…

इसे भी पढ़ें : CM नीतीश कल विधान परिषद से देंगे इस्तीफा!

इसे भी पढ़ें : Tito’s Restaurant : रंगदारी, गोली और ह’त्या, मुख्य शू’टर दबोचा गया…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

WMO की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, 34 साल में दोगुनी हुई गर्मी की रफ्तार…

Kohramlive : कभी बर्फीले पहाड़ों, घने जंगलों और जीवनदायिनी...

बिहार में IAS दंपत्ति की नई पोस्टिंग बनी चर्चा की वजह…

Bihar : 2016 बैच की IAS अधिकारी अलंकृता पांडेय...

TMC में बड़ा झटका: अब इस दिग्गज पूर्व मंत्री ने छोड़े सभी पद…

West Bengal : पश्चिम बंगाल की राजनीति का चर्चित...