spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

CM नीतीश कल विधान परिषद से देंगे इस्तीफा!

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : बिहार की राजनीति में सोमवार का दिन अहम हो सकता है। CM नीतीश कुमार कल विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। खबर है कि वह स्वयं विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे। संवैधानिक नियमों के अनुसार, किसी भी विधान पार्षद को अपना इस्तीफा व्यक्तिगत रूप से सभापति को सौंपना होता है। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को अपने आवास पर पार्टी नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह, विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी शामिल थे। बैठक में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों समेत कई अहम विषयों पर चर्चा हुई।

मोकामा के विधायक अनंत सिंह भी CM से मिलने पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कई नेताओं ने CM से इस्तीफा नहीं देने का आग्रह किया। लेकिन मुख्यमंत्री अपने फैसले पर अडिग रहे। मुख्यमंत्री 16 मार्च को राज्यसभा के लिये निर्वाचित हो चुके हैं। संविधान के अनुसार संसद के लिये चुने जाने के 14 दिनों के भीतर राज्य विधानमंडल की सदस्यता छोड़नी होती है। इसी प्रावधान के तहत मुख्यमंत्री अब विधान परिषद से इस्तीफा दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले सकते हैं। इसके साथ ही उनकी राजनीति का फोकस अब दिल्ली की ओर माना जा रहा है।

CM नीतीश कुमार 

Bihar Politics

इसे भी पढ़ें : Jharkhand B.Ed Entrance 2026: परीक्षा तिथि बदली… जानें

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope : 29 मार्च से 4 अप्रैल 2026 का साप्ताहिक राशिफल, इन्हें मिलेगी तरक्की…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: