spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Garhwa News : इश्क, मंगनी और गो’ली, शादी तुड़वाने के लिये रची भयानक साजिश…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा(Garhwa) के नगर उंटारी में एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसमें इश्क, साजिश और गोली, तीनों का खतरनाक मेल दिखा। बीते 28 मार्च को व्यवसायी उमेश मेहता पर हुई फायरिंग का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि यह हमला शादी तुड़वाने की साजिश का हिस्सा था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य शूटर संदीप कुमार सिंह और साजिश रचने वाली रजनी मेहता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि संदीप कुमार सिंह और रजनी मेहता के बीच 2021 से प्रेम संबंध चल रहा था। इसी बीच रजनी की शादी उमेश मेहता के बेटे अभय मेहता से तय हो गई। रजनी यह शादी नहीं करना चाहती थी। तब दोनों ने मिलकर एक खतरनाक योजना बनाई, अगर लड़के या उसके परिवार पर हमला हो जायेगा, तो डर के कारण शादी टूट जायेगी। पहले से तय योजना के तहत संदीप 27 मार्च को बोकारो से गढ़वा पहुंचा। रजनी ने इंस्टाग्राम और फोन के जरिये लड़के की फोटो और घर का लोकेशन भेजा।

Garhwa पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपी  

इसके बाद शूटर नगर उंटारी में मौके की तलाश में पहुंच गया। 28 मार्च की सुबह आरोपी दुकान पर पहुंचा। वह अभय मेहता का इंतजार कर रहा था। जब अभय नहीं मिला, तो उसने उसके पिता उमेश मेहता को ही निशाना बना लिया। पहले सिगरेट मांगी और फिर देशी कट्टे से गोली चला दी। गोली उमेश मेहता के बायें कंधे में लगी। फायरिंग के बाद आरोपी हीरो साइन मोटरसाइकिल (JH-09AR-7859) से भाग निकला। स्थानीय निवासी मितू जायसवाल ने संदिग्ध का हुलिया देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद Satyendra Narayan Singh के निर्देश पर PCR वैन ने पीछा शुरू किया। पुलिस ने ग्राम बोंगासी के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से देशी पिस्तौल और खोखा बरामद हुआ, जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। गिरफ्तार संदीप बोकारो के सेक्टर 02D का रहनेवाला है, वहीं रजनी मेहता गढ़वा के भनवनाथपुर की रहनेवाली है। इस कांड का खुलासा करने में SDPO सतेन्द्र नारायण सिंह, थानेदार उपेन्द्र कुमार, PCR टीम के अरुण कुमार यादव, जयनाथ मांझी, अनीस मंसुरी, जयशंकर प्रसाद एवं गढ़वा के थानेदार सुनील तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : Ranchi News : रांची में लूटमार करने में एक्टिव गैंग के 10 बदमाश अरेस्ट…

इसे भी पढ़ें : Tito’s Restaurant : रंगदारी, गोली और ह’त्या, मुख्य शू’टर दबोचा गया…

इसे भी पढ़ें : RMC : 31 मार्च अंतिम मौका, वर्ना निगम की दुकानें खाली करो…

इसे भी पढ़ें : Bihar Board 10th Result : बिहार बोर्ड में बेटियों का जलवा, 492 नंबर के साथ दो टॉपर

इसे भी पढ़ें : CM नीतीश कल विधान परिषद से देंगे इस्तीफा!

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रेडिशन ब्लू होटल में जुटे NDA के 24 विधायक, इनके समर्थन में दिखी पूरी फौज…

Ranchi : राजधानी रांची का रेडिशन ब्लू होटल अचानक...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...

झारखंड को मिलेंगी नई ट्रेनें… जानें

Ranchi : झारखंड के लाखों रेल यात्रियों के लिये...