LATEHAR : लातेहार में गुरुवार की सुबह एक महिला का शव सिंचाई कूप में मिला है। मामला बारियातू प्रखंड मुख्यालय के गुलगुलीया मोहल्ले का है। मृतका की पहचान उर्मिला देवी के रूप में हुई है। पति प्रमोद उर्फ शुकुल साव ने बताया कि पत्नी जरूरी काम होने की बात कह कर सुबह चार बजे घर से निकली थी। एक घंटे बाद तक वह वापस नहीं लौटी। इसी बीच पड़ोस के लोगों ने सिंचाई के कूप में महिला का शव दिखने की जानकारी दी। देखा तो पत्नी का शव पानी में तैर रहा था।
पुलिस ने दर्ज किया पति का बयान
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। TOP प्रभारी जय नारायण मेहता मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला के दो छोटे बच्चे हैं। इनका नाम प्रिंस कुमार और पीयूष कुमार है। पुलिस ने महिला के पति का बयान दर्ज कर लिया है। कुछ स्थानीय लोगों से पति-पत्नी के रिश्तों के बारे में पूछताछ की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें : 8 साल के मासूम के सामने बाप का मर्डर, बोला- मामा पेट पर चढ़कर…
इसे भी पढ़ें : रामगढ़ में फिर सड़क पर दौड़ी मौत, देखिये कैसे फूटा लोगों का आक्रोश
इसे भी पढ़ें : दिन भर किया धंधा, रात को हो गया कांड, पुलिस बोली- आप तो बहुत…
इसे भी पढ़ें : छात्रा को छेड़ रहा था युवक, मां ने ऐसे सिखाया सबक, देखें…
इसे भी पढ़ें : इंडीज को 6 विकेट से हराया, इन नये खिलाड़ियों ने किया कमाल
इसे भी पढ़ें : भड़के शिक्षा मंत्री, बोले- कागज का पुलिंदा नहीं, काम दिखाईये
इसे भी पढ़ें : शिक्षक नियोजन प्रक्रिया पर लगी रोक, जानिये क्या बोले अभ्यर्थी…
इसे भी पढ़ें : भड़के शिक्षा मंत्री, बोले- कागज का पुलिंदा नहीं, काम दिखाईये
इसे भी पढ़ें : आर-पार की लड़ाई में जुटी पुलिस, देखें वीडियो…










