spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

इंडीज को 6 विकेट से हराया, इन नये खिलाड़‍ियों ने किया कमाल

Date:

spot_img
spot_img

New Delhi : वेस्‍टइंडीज के साथ शुरू हुये टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 157 रन बनाए। निकोलस पूरन ने 43 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली। इसके अलावा काइल मायर्स ने 31 रन और कप्तान पोलार्ड ने 19 गेंदों पर 24 रन की नाबाद पारी खेली।

भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर रहे लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए। ये दोनों विकेट रवि ने एक ही ओवर में चटकाए। इसके अलावा हर्षल ने भी दो विकेट झटके। भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला।

जवाबी पारी खेलने उतरी भारतीय टीम ने 18.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 19 गेंदों पर 40 रन की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव 18 गेंदों पर 34 रन और वेंकटेश अय्यर 13 गेंदों पर 24 रन बनाकर नाबाद रहे। वेंकटेश और सूर्यकुमार ने 26 गेंदों पर 48 रन की नाबाद साझेदारी की। वेंकटेश ने 19वें ओवर में फैबियन एलेन की पांचवीं गेंद पर सिक्स लगाकर जीत दिलाई। वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज को दो विकेट मिले। वहीं, शेल्डन कॉट्रेल और फैबियन एलेन ने एक-एक विकेट लिया।

भारतीय टीम की टी-20 फॉर्मेट में ये लगातार सातवीं जीत रही। टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हारने के बाद से टीम इंडिया लगातार जीतती आ रही है। इस दौरान भारत ने टी-20 विश्व कप में नामीबिया, अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड को हराया। इसके बाद न्यूजीलैंड को घरेलू सीरीज में 3-0 से शिकस्त दी।

इसे भी पढ़ें :  जीजा और भाई की हरकत, सहसा यकीन नहीं आयेगा, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : रांची-पटना फोर लेन पर भीषण हादसा, मंजर देखकर कांप जायेगी रूह, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :  कैंसर पर सरकार का मरहम, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : बिहार में PLFI का पैसा इन्‍वेस्‍ट करने में जुटा था “चूहा”, भोर के साढ़े 4 बजे ऐसे धराया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : लालू यादव के बड़े लाल “तेजप्रताप” को जान का खतरा, मांगी Y-श्रेणी की सुरक्षा, पढ़िये लेटर में क्‍या लिखा…

इसे भी पढ़ें :

ब्रेट ली ने सचिन को नहीं, इस दिग्गज को बताया महानतम क्रिकेटर…

Kohramlive : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली...

डुरंड कप: दिल्ली SC का जलवा, डिफेंडर्स FC को 7-0 से हराया…

Ranchi : रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल...

बुमराह की फिटनेस पर संकट, ये तेज गेंदबाज बन सकता है नया चेहरा…

Kohramlive : श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों...

15 साल के सूर्यवंशी की उपकप्तानी पर भड़के हर्षा भोगले, बोले…

Kohramlive : दलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिये ईस्ट जोन...

भारत के लिए शानदार शनिवार, एक ही रोज में इतने मेडल…

Kohramlive : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार भारत के...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: