spot_img

रामगढ़ में फिर सड़क पर दौड़ी मौत, देखिये कैसे फूटा लोगों का आक्रोश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रामगढ़ : घर से स्कूल के लिए निकला सातवीं का छात्र हादसे का शिकार हो गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसका भाई इस हादसे में बाल-बाल बच गया। हादसा रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र के हेसागढ़ा ओवरब्रिज नेशनल हाईवे पर हुआ। सुबह के करीब 7:00 बजे मनीष अपने बड़े भाई संदीप के साथ स्कूल जाने के लिए निकला। दोनों सड़क के किनारे चल रहे थे। इसी दौरान हजारीबाग की तरफ से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया। संदीप ने जैसे ही ट्रक को अपनी तरफ आते देखा, वह किनारे भाग गया, मगर उसका छोटा भाई मनीष इसकी चपेट में आ गया। उसके तुरंत बाद ट्रक मौके पर पलट गया। ट्रक में लोड आलू की बोरियों के नीचे मनीष दब गया। घायल अवस्था में ही ट्रक के चालक और खलासी मौके से भाग निकले हादसे की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया और मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग करने लगे। सड़क जाम की वजह से रांची-पटना नेशनल हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही मांडू इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता और थानेदार मणिदीप मौके पर पहुंचे। क्रेन मंगाकर ट्रक को सड़क किनारे हटवाकर मनीष की लाश को निकलवाया। पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने के लिए तैयार करते दिखी। मनीष हेसागढ़ा गांव के मटूक मेहता का बेटा था। वह सातवीं का छात्र था।

इसे भी पढ़ें :  जीजा और भाई की हरकत, सहसा यकीन नहीं आयेगा, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : रांची-पटना फोर लेन पर भीषण हादसा, मंजर देखकर कांप जायेगी रूह, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :  कैंसर पर सरकार का मरहम, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : बिहार में PLFI का पैसा इन्‍वेस्‍ट करने में जुटा था “चूहा”, भोर के साढ़े 4 बजे ऐसे धराया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : लालू यादव के बड़े लाल “तेजप्रताप” को जान का खतरा, मांगी Y-श्रेणी की सुरक्षा, पढ़िये लेटर में क्‍या लिखा…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दनुआ घाटी फिर बनी मौ’त की घाटी…

Chouparan : राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की दनुआ घाटी एक बार...

अपराधियों पर सख्ती, जनता के बीच भरोसा, SP ने थानेदार को किया सम्मानित…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव के थानेदार दीपक कुमार...

प्राइवेट स्कूलों को 30 जून तक वेबसाइट पर खोलने होंगे सभी राज…

Bihar : अब निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम...

अचानक अस्पताल पहुंचे DC, ड्यूटी से गायब डॉक्टर का वेतन रोका…

Garhwa : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा जिले...