भड़के शिक्षा मंत्री, बोले- कागज का पुलिंदा नहीं, काम दिखाईये  

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : राज्‍य में शिक्षा की बेहतरी को लेकर मंत्री जगरनाथ महतो गंभीर हैं। बुधवार अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। अधिकारियों से साफ शब्‍दों में पूछा शिक्षा की बेहतरी के लिए आपलोग क्‍या कर रहे हैं। जिस पर अधिकारियों ने कागजी रिपोर्ट का पुलिंदा उनके सामने रख दिया। कागजी रिपोर्ट देखकर मंत्री भड़क गये। उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा कि कागज पर नहीं, जमीन पर ठोस रणनीति बनाकर काम करिये। काम दिखना चाहिए, कागज नहीं। पलामू के चैनपुर में खुले आसमान के नीचे बच्‍चों के पढ़ने का एक वायरल वीडियो पर मंत्री जी भड़क गये। तुरंत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हरेंद्र तिवारी को निलंबित करने का आदेश दे दिया। वहीं बीईओ हरेंद्र तिवारी हाथ जोड़कर मंत्री से माफी मांगने के लिए खड़े दिखे।

शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को साफ शब्‍दों में निर्देश दिया कि राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाएं। स्कूलों में समय पर बच्चों को पाठ्य पुस्तक मिले यह सुनिश्चित करें। साथ ही कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने का आदेश भी दिया। बैठक में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव राजेश शर्मा समेत माध्यमिक शिक्षा निदेशक, क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक, सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :  जीजा और भाई की हरकत, सहसा यकीन नहीं आयेगा, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : रांची-पटना फोर लेन पर भीषण हादसा, मंजर देखकर कांप जायेगी रूह, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :  कैंसर पर सरकार का मरहम, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : बिहार में PLFI का पैसा इन्‍वेस्‍ट करने में जुटा था “चूहा”, भोर के साढ़े 4 बजे ऐसे धराया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : लालू यादव के बड़े लाल “तेजप्रताप” को जान का खतरा, मांगी Y-श्रेणी की सुरक्षा, पढ़िये लेटर में क्‍या लिखा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...

भारत की पहली Type-C चार्जिंग वाली स्मार्टवॉच लॉन्च… खासियत जानें

Kohramlive : सुबह की जल्दी, ऑफिस निकलने की हड़बड़ी...