Lohardaga (RAJESH SINGH) : नक्सलियों को उसके मांद में ही घेरकर खात्मे की रणनीति पर सुरक्षाबलों ने काम शुरू कर दिया है। 9 फरवरी से लगातार जारी अभियान ने माओवादियों में खलबली मचा दी है। माओवादी अपने ही मांद में चारों तरफ से घिर चुके हैं। पिछले 9 फरवरी से लगातार जारी अभियान के दौरान अबतक 6 बार मुठभेड़ हो चुकी है। वहीं 3 आईईडी ब्लास्ट हुये, जिसमें 3 जवान जख्मी हैं। लोहरदगा के घोर नक्सल प्रभावित इलाका पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में बुधवार को दो बार माओवादियों का सामना सुरक्षाबलों से हुआ। दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक रूक-रूक कर गोलीबारी होती रही। एक सौ राउंड से ज्यादा गोलियां चली। गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने 5 लाख के इनामी माओवादी बालक गंझू को ढेर कर दिया। सुरक्षाबलों ने जंगल से उसकी लाश भी बरामद कर ली है। पास से ही सुरक्षाबलों को एक उम्दा किस्म का अत्याधुनिक हथियार भी मिला है।
सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख माओवादी घने जंगल का लाभ उठाकर पहाड़ी की तरफ भाग निकले। आईईडी विस्फोट के बाद सुरक्षाबल पूरी तरह से सतर्क हैं। फूंक-फूंक कर एक-एक कदम रख रही है। मेटल डिटेक्टर से पूरे जंगल में विस्फोटकों की जांच की जा रही है। किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए हेलिकॉप्टर भी तैयार रखा गया है। सुरक्षाबल मोर्टार, बम और ऑटोमेटिक हथियार का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। सुरक्षाबलों ने अबतक नक्सलियों के 6 से ज्यादा बंकर को ध्वस्त कर दिया है। उनके खाने-पीने से लेकर जंगल में रहने तक के सामानों को जब्त कर लिया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है। पुलिस के एक आलाधिकारी की मानें तो माओवादियों के पास खाने-पीने को कुछ भी नहीं है। भूख से बिलख रहे माओवादी जंगल से निकलने की फिराक में हैं, मगर सुरक्षाबलों के अभेद चक्र से निकल नहीं पा रहे हैं।
माओवादियों के खिलाफ अभियान की पुलिस और सीआरपीएफ के आलाधिकारी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बुधवार को CRPF के एडीजी नितिन अग्रवाल और आईजी राजीव सिंह ने सीएम हेमंत सोरेन से मिलकर नक्सलियों के खिलाफ जारी गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं डीजीपी नीरज सिन्हा उग्रवादियों और अपराधियों के खिलाफ सख्त हैं। 2 फरवरी को आलाधिकारियों संग मीटिंग कर सख्त और ठोस कार्रवाई का निर्देश दिया था।
यहां याद दिला दें कि 9 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि लोहरदगा के पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में भाकपा माओवादी के रिजनल कमांडर रविंद्र गंझू, रंथू उरांव, छोटू खरवार, लाजीम अंसारी समेत 40-50 माओवादी जंगल में जमा हुये हैं। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। इसी सूचना के बाद सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला बल के अधिकारी और जवानों को अभियान में लगाया गया।
इसे भी पढ़ें : सुहागरात पर दूध पीना क्यों है जरूरी, दूल्हा-दुल्हन क्यों निभाते हैं ये रस्म, जानें इसका सच
इसे भी पढ़ें : Indian Railway ने नाइट ड्यूटी भत्ते में किया बदलाव, अब वंचितों को मिल सकता है अलाउंस
इसे भी पढ़ें : SBI ग्राहक को फ्री में मिल रहा है 2 लाख रुपये का फायदा!, बस करना होगा यह काम…
इसे भी पढ़ें : मशहूर पंजाबी गायक दीप सिद्धू की दर्दनाक मौत, मंगेतर लड़ रही जिंदगी की जंग
इसे भी पढ़ें : जीजा और भाई की हरकत, सहसा यकीन नहीं आयेगा, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : रांची-पटना फोर लेन पर भीषण हादसा, मंजर देखकर कांप जायेगी रूह, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कैंसर पर सरकार का मरहम, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : बिहार में PLFI का पैसा इन्वेस्ट करने में जुटा था “चूहा”, भोर के साढ़े 4 बजे ऐसे धराया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : लालू यादव के बड़े लाल “तेजप्रताप” को जान का खतरा, मांगी Y-श्रेणी की सुरक्षा, पढ़िये लेटर में क्या लिखा…










