Ranchi : चोरी की नियत से बीती रात गुड्डू साहू के घर के अंदर 5 बदमाश घुसे। गुड्डू का घर ओरमांझी थाना क्षेत्र के उखरीद मोड़ के पास है। देर रात चोर 2 मंजिला छत पर चढ़े। सामने की एक बिल्डिंग की छत पर कुछ लोग टहल रहे थे। लोगों की नजर चोरों पर पड़ गई। वे जोर-जोर से चिल्लाने लगें। शोर सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गये। ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे लोग अंधेरे का फायदा उठा भाग निकलने में कामयाब रहे। लेकिन जिस xylo गाड़ी से वे लोग आए थे। वे छोड़ गये। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में कर लिया है। गाड़ी के अंदर 5 मोबाइल भी मिले है। पुलिस मोबाइल और गाड़ी के कागजात से चोरों के ठिकानों का पता लगाने में जुटी है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह लोग शाम से ही आसपास के इलाके की रेकी कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें : प्रचंड गर्मी का कहर, कक्षा 5वीं तक के स्कूल बंद, देखें
इसे भी पढ़ें : माओवादियों के मंसूबे पर फिरा पानी… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : झारखंड के 11 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट …देखें
इसे भी पढ़ें : जिं’दा ज’ला लोको पायलट, इंजन के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : वीरेंद्र कुमार राम के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, देखें क्या…








