spot_img

जिं’दा ज’ला लोको पायलट, इंजन के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : आज सुबह MP के शहडोल में भयानक रेल हादसा हो गया। करीब 7 बजे दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों ट्रेनें पलट गई। इंजन के परखच्चे उड़ गये। टक्कर के बाद एक मालगाड़ी के इंजन में भयानक आग लग गई। इस हादसे में एक लोको पायलट जिंदा जल गया। वहीं 5 लोग बेतरह जख्मी हो गये। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

2 घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने लोको पायलट राजेश प्रसाद गुप्ता की बॉडी को बाहर निकाला। घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है। इस हादसे के चलते कई ट्रेनें प्रभावित हुई है। कटनी की ओर से बिलासपुर जा रही संपर्क क्रांति को शहडोल में ही रोक दिया गया है, वहीं, यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने 15 बसों के जरिए पैसेंजर को शहडोल से बिलासपुर भेजने की तैयारियां शुरू की हैं। सिंहपुर के पास हुए हादसे के चलते करीब आधा दर्जन गाड़ियां प्रभावित हुई हैं।

घटना के बारे में जानकारी सामने आईं उसके अनुसार पहले से SNGP सिंहपुर स्टेशन के लाइन नंबर 3 पर खड़ी BO -BRS मालगाड़ी सुबह 06.25 से खड़ी थी। इसमें कोयला लोड था। तब पीछे से बिलासपुर की ओर आ रही NPSB मालगाड़ी का लोको पायलट होम सिग्नल ओवरशूट यानी लाल सिग्नल पार करके BO-BRS पर पीछे से टक्कर मारा। जिसके बाद यह भयंकर हादसा हो गया। हादसे में 10-15 वैगन डिरेल हुई। मौके पी पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। मामले में जीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।

 

इसे भी पढ़ें : वीरेंद्र कुमार राम के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, देखें क्या…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...