Kohramlive : UN का दावा है कि भारत दुनिया का सबसे आबादी वाला देश बन गया है। इससे पहले चीन दुनिया का सबसे आबादी वाला देश कहा जाता था। संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को एक रिपोर्ट जारी कर यह बात कही। रिपोर्ट के मुताबिक भारत की आबादी अब 142.86 करोड़ हो गई है। जबकि चीन की आबादी 142.57 करोड़ है। भारत की आबादी अब चीन से करीब 29 लाख ज्यादा हो गई है। भारत इस साल के मध्य तक दुनिया का सबसे आबादी वाला देश बन जाएगा। वहीं अमेरिका 34 करोड़ की आबादी के साथ तीसरे नंबर पर है।
यूएनएफपीए की एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि 25 प्रतिशत जनसंख्या 0-14 वर्ष के आयु वर्ग की है। वहीं 18 प्रतिशत 10 से 19 आयु वर्ग, 26 प्रतिशत 10 से 24 आयु वर्ग, 68 प्रतिशत 15 से 64 वर्ष आयु वर्ग में और 65 वर्ष से ऊपर 7% है।
पिछले साल यानी 2022 में छह दशकों में पहली बार चीन की आबादी में गिरावट आई। इसके बाद चीन की आबादी में कमी ही देखी जा रही है। यह पहली बार है कि भारत की जनसंख्या 1950 के बाद से चीन से आगे निकल गई है। संयुक्त राष्ट्र ने पिछले साल यह अनुमान लगाया था। इसका असर अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत की वार्षिक जनसंख्या वृद्धि 2011 के बाद से औसतन 1.2 फीसदी रही है, जबकि पिछले 10 वर्षों में यह 1.7 फीसदी थी।
इसे भी पढ़ें : 3 लाख रुपये की खातिर नहीं जीने दिया गया नई नवेली दुल्हन को…
इसे भी पढ़ें : राजधानी पटना सहित 25 शहरों में हीट वेव का अलर्ट
इसे भी पढ़ें : झारखंड में इस दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, देखें
इसे भी पढ़ें : इन जिलों में बारिश का अलर्ट, देखें…
इसे भी पढ़ें : रांची में हीट वेव को लेकर अलर्ट, IMD ने बच्चों व बुर्जुगों को ध्यान रखने की दी सलाह
इसे भी पढ़ें : IRCTC ने दी ‘वॉर्निंग’, भूलकर भी ना करें इस ऐप को इंस्टॉल












