Bihar : इन दिनों गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। अप्रैल में ही मई-जून वाली गर्मी पड़ रही है। हीट वेव ने घर से निकलना दूभर कर दिया है। मौसम विभाग ने अनुसार बिहार में बुधवार को 33 जिले सीवियर हीट वेव की चपेट में है। वहीं रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, बक्सर और गया में हीट वेव चल रही है। पटना का तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस प्रचंड गर्मी को देखते हुए मुजफ्फरपुर में 5वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। यह आदेश 20 से 22 अप्रैल तक के लिए है। पटना में भी सभी स्कूल अब सुबह पौने 11 बजे तक ही खुलेंगे। वैशाली में तो स्कूल सुबह साढ़े 10 बजे लगेंगे।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक पछुआ और उत्तर पछुआ हवा का प्रभाव समुद्र तल से औसत 6 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है। इस कारण राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा। पूरे राज्य में हवा की गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे, झोंके के साथ 30 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। मौसम विभाग ने 4 जिलों में सीवियर हीट वेव के लिए ऑल ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें पटना, पूर्वी चंपारण, खगड़िया और बांका शामिल है।
मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों को सुबह 6 बजे से 11 बजे तथा दोपहर 3 से शाम साढ़े 6 बजे तक काम करने को कहा गया है।
इसे भी पढ़ें : जिं’दा ज’ला लोको पायलट, इंजन के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : वीरेंद्र कुमार राम के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, देखें क्या…












