spot_img

राजधानी पटना सहित 25 शहरों में हीट वेव का अलर्ट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
PATNA : बिहार में प्रचंड गर्मी से लोगों का हाल बेहाल होने वाला है। अगले चार दिनों तक प्रदेश में लू का प्रभाव बने होने के साथ तापमान में वृद्धि का पूर्वानुमान है। खासतौर पर प्रदेश के दक्षिणी भागों में इसका असर देखने को मिलेगा।
पटना सहित पूरा प्रदेश गर्म पछुआ हवा के चपेट में है। रविवार को पटना का तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी समेत प्रदेश में गर्मी और सतही पछुआ हवा का प्रवाह रविवार को भी बना रहा। पटना समेत प्रदेश के औरंगाबाद, सुपौल में (हीट वेव) लू का असर देखने को मिला।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार

प्रदेश में पछुआ हवा की मजबूत स्थिति व उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश तक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना होना व आर्द्रता में कमी आने के कारण लू जैसे हालात बने है। इन मौसमी प्रभाव को देखते हुए अगले चार दिनों तक प्रदेश में लू का प्रभाव बने होने के साथ तापमान में भी सामान्य से एक से चार डिग्री की वृद्धि का पूर्वानुमान है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में वृद्धि होने से गर्मी का असर लोगों को परेशान कर सकता है। खासतौर पर प्रदेश के दक्षिणी भागों में इसका असर देखने को मिलेगा। अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत प्रदेश के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार , बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में (हीट वेव) लू का प्रभाव बने रहने का पूर्वानुमान है।
इन मौसमी प्रभावों के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों के दौरान 16 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 42.4 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं पटना के अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री ऊपर चढ़ने के साथ 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लू के प्रभाव को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से आम लोगों के लिए सलाह जारी किया गया है।
  1. हीट वेव से बचने के लिए प्यास न लगने पर भी बार-बार जल का सेवन करते रहें, ताकि शरीर को प्रर्याप्त मात्रा में जल मिल सके।
  2. गर्मी के दुष्प्रभावों से बचने के लिए ताजा पका भोजन करें।
  3. दोपहर 12 से तीन बजे के बीच भोजन पकाने से बचें।
  4. नंगे पांव बाहर या घर की छत पर जाने से बचे।
  5. बाहर के भोजन करने से परहेज करें।
  6. एक बार से अधिक भोजन न करें मौसमी फल, तरल पदार्थों का सेवन करें।
  7. घर से बाहर निकलने के दौरान हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें।
  8. अपना सिर ढक कर रखें, टोपी व छाते का प्रयोग करे।
  9. बच्चों व पालतू पशुओं को वाहनों में छोड़कर न जाएं।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में इस दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, देखें

इसे भी पढ़ें : इन जिलों में बारिश का अलर्ट, देखें…

इसे भी पढ़ें : रांची में हीट वेव को लेकर अलर्ट, IMD ने बच्चों व बुर्जुगों को ध्यान रखने की दी सलाह

इसे भी पढ़ें : इन राज्यों में लू चलने की संभावना, जानिए कब मिलेगी निजात

इसे भी पढ़ें : हीट वेव बरपा रहा कहर, IMD ने जारी किया गाइडलाइन… देखें क्या

इसे भी पढ़ें : 3 दिन बाद तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी, देखें…

इसे भी पढ़ें : कहां गर्मी, कहां होगी बारिश… विभाग कैसे करता है पता… जानें यहां

इसे भी पढ़ें : झारखंड में पारा 42 के पार, इस दिन होगी बारिश!

इसे भी पढ़ें : झारखंड में मॉनसून को लेकर IMD ने क्या कहा… पढ़ें डिटेल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दनुआ घाटी फिर बनी मौ’त की घाटी…

Chouparan : राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की दनुआ घाटी एक बार...

अपराधियों पर सख्ती, जनता के बीच भरोसा, SP ने थानेदार को किया सम्मानित…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव के थानेदार दीपक कुमार...

प्राइवेट स्कूलों को 30 जून तक वेबसाइट पर खोलने होंगे सभी राज…

Bihar : अब निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम...

अचानक अस्पताल पहुंचे DC, ड्यूटी से गायब डॉक्टर का वेतन रोका…

Garhwa : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा जिले...