Kohramlive : ICICI ATM के पास दिन दहाड़े कैश वैन को लूट लिया गया। इस वारदात में कैश वैन के साथ आए गार्ड को भी गोलियों से भून दिया गया। इस फायरिंग में गार्ड जय सिंह की जान चली गई। इस वारदात को देश की राजधानी दिल्ली में जगतपुर फ्लाईओवर के पास अंजाम दिया गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शाम करीब पांच बजे कैश वैन लूटने के साथ फायरिंग की घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कॉल को सही पाया। मंगलवार की शाम करीब 4:50 बजे जगतपुर फ्लाईओवर के पास ICICI के एटीएम में एक कैश वैन कैश जमा करने पहुंची थी। तभी एक शख्स ने पीछे से आकर कैश वैन के गार्ड पर फायरिंग कर दी। वहीं, वैन में रखे रुपये लेकर फरार हो गया। गंभीर हालत में जख्मी गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बैग में करीब आठ लाख रुपए थे।
इसे भी पढ़ें : एक बड़ा नक्सली पुलिस कस्टडी में… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : जख्मी भाजपा नेता के होश में आने के बाद खुलेगा राज… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेगा यह दस्ता, CRPF देगी ट्रेनिंग
इसे भी पढ़ें : बीच राजधानी में फौजी की बीवी को लूट लिया… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : बीवी से इतनी नफरत, क्या कर डाला देखें
इसे भी पढ़ें : बीच राजधानी में फौजी की बीवी को लूट लिया… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : लोहा कारोबारी का सुपरवाइजर दो दिन से गायब, अनहोनी की आशंका












