- प्रयोग के साथ साइड इफेक्ट की रखें जानकारी
कोहराम लाइव डेस्क: बेशक ग्रीन टी (Green Tea) पीने के कई फायदे होते हैं। यह जानना जरूरी है कि शरीर को लाभ पहुंचाने वाली हर चीज के कुछ साइड इफेक्ट भी हुआ करते हैं। यह अवश्य ध्यान रखें कि सामान्य से अधिक मात्रा में ग्रीन टी पीने से भूख कम लगती है। इस वजह से आप खाना कम खाते हैं और कमजोरी का शिकार हो जाते हैं. जिसके बाद कई प्रकार की बीमारियां आपको हो सकती हैं। आइए, आज जानते हैं, ज्यादा ग्रीन टी पीने के और क्या हैं नुकसान।
इसे भी पढ़ें : Immunity बढ़ाने में मददगार है शिमला मिर्च
हर्बल पेय है ग्रीन टी
सामान्य रूप से लोग समझते हैं कि ग्रीन टी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद चीज है। इसे रोजाना पीने से वेट कम होता है। इधर कुछ सालों में ग्रीन टी पीने का चलन बहुत बढ़ गया है। सभी जानते हैं कि यह एक हर्बल पेय है, लेकिन अगर आप तय मात्रा से ज्यादा ग्रीन टी पीते हैं, तो इससे आपको नुकसान हो सकता है।
अधिक पीने से हो सकती है अनिद्रा
ग्रीन टी में कैफीन मौजूद होता है। हालांकि कैफीन ग्रीन टी में कॉफी के मुकाबले कम होता है। लेकिन, अगर आप ग्रीन टी ज्यादा पीते हैं तो ये आपको गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकती है। ज्यादा ग्रीन टी (Green Tea) पीने से आपको पेट की बीमारी, उल्टी, अनिद्रा, दस्त जैसी बीमारियां हो सकती।
इसे भी पढ़ें :सेक्स समस्याओं से हैं परेशान तो White Onion है ना
ज्यादा ग्रीन टी पीना शरीर को पहुंचाता है नुकसान
आयरन की हो सकती है कमी
ज्यादा ग्रीन टी पीने से शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ग्रीन टी में टैनिन मौजूद होता है, जो खाने से शरीर को मिले पोषक तत्वों से आयरन के अवशोषण में बाधा डालता है।
ज्यादा पीने से कम लगती है भूख
ग्रीन टी ज्यादा पीने से भूख कम लगती है। इस वजह से आप खाना कम खाते हैं और कमजोरी का शिकार हो जाते हैं। इसके उपरांत कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :Neem Oil कम कर सकता है बालों का झड़ना
अधिक सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदेह
ग्रीन टी का ज्यादा सेवन गर्भ में पल रहे बच्चे को भी नुकसान पहुंचाता है। अगर कोई गर्भवती महिला ग्रीन टी ज्यादा पीती है तो गर्भपात का खतरा बना रहता है। एक दिन में 2 कप से ज्यादा ग्रीन टी पीना हानिकारक हो सकता है।
ज्यादा पीने से हो सकती है पथरी
ग्रीन टी में ऑक्सैलिक एसिड (Oxalic Acid) मौजूद होता है। इसके कारण किडनी में पथरी बन सकती है। ऑक्सैलिक एसिड में यूरिक एसिड, कैल्शियम और अमीनो एसिड पाया जाता है, जो पथरी बना सकता है।
इसे भी पढ़ें :सेहत के लिए ‘हंसना’ ही नहीं ‘रोना’ भी ह












