spot_img
spot_img
spot_img

सर्दी में गुनगुने पानी में Honey लें तो Weight होगा कम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : सर्दी में खान-पान की आदत कुछ अलग होना स्‍वाभाविक है। इस मौसम में हम तली भूनी और गर्म चीजों का सेवन अधिक करते हैं, जिससे हमारा वजन (Weight) बढ़ जाता है। वास्‍तव में ऐसे मौसम (Season) में हमारी डाइट (Diet) में ऐसी चीजें शामिल होनी चाहिए, जो पेट भरने के साथ ही हमें गर्म रखें और हमारा वेट भी कंट्रोल रहे।  जानते हैं कि कुछ फूड्स ऐसे हैं, जिनका सर्दी में सुबह सेवन करने से आप पूरा दिन एनर्जेटिक और तंदुरुस्त रह सकते हैं, साथ ही आपका वेट भी कंट्रोल रहेगा। ऐसे फूड में हनी यानी शहद महत्‍वपूर्ण है। औषधीय गुणों से भरपूर शहद का इस्तेमाल सर्दी के मौसम में सुबह गुनगुने पानी से करना बेहद फायदेमंद रहता है। शहद में मिनरल्स, विटामिन, फ्लेवोनोइड्स और एंजाइम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपके वजन को कम करने में भी मदद कर सकते हैं। इसके अलावा आइए जानते हैं अन्‍य फूड का हेल्थ के लिए महत्‍व।

भीगे हुए बादाम रखेंगे सेहतमंद

सर्द मौसम में भीगे हुए बादाम आपको तंदुरुस्त रखेंगे। आप सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम को खाएं। बादाम में मैंगनीज, विटामिन ई, प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाया जाता है, जो आपको सर्द मौसम में सेहतमंद रखेंगे। बादाम से शरीर को विटामिन, प्रोटीन और फाइबर जैसे तत्व भरपूर मात्रा मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें :कई बीमारियों से बचा सकता है Green Onion

भीगे हुए अखरोट खाएं

हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर अखरोट को ड्राईफ्रूट का राजा कहा जाता है। इसके इस्तेमाल से ना सिर्फ ब्रेन की हेल्थ दुरुस्त रहती है बल्कि आपकी ओवर ऑल सेहत भी ठीक रहती है। अखरोट में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, कॉपर, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमें सेहतमंद रखते हैं। बादाम की तरह अखरोट भी भीगोकर खाने से सेहत को फायदा मिलता है। अखरोट याददाश्त को दुरुस्त करता है। सर्द मौसम में ये आपको पूरा दिन एनर्जेटिक रखेगा।

इसे भी पढ़ें :डायबिटीज पेशेंट के लिए रामबाण है सोयाबीन, ऐसे करें सेवन

ओट्स पेट भरने के साथ ही वेट भी कम करेगा

अगर दिन की शुरुआत हेल्दी नाश्ते से हो, तो दिनभर शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। इस मामले में ओट्स से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। यह न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें कई तरह के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। सर्दी में ओट्स बेस्ट ब्रेकफास्ट है। ओट्स में कैलोरी कम और पोषण के गुण ज्यादा होते है। इसे खाकर आपका पेट भरा हुआ महसूस होगा और आपको भूख कम लगी। ये आपका वजन कंट्रोल करने में मददगार है।

इसे भी पढ़ें :मखाना है सेहत का खजाना, Regular Use से दूर होगी खून…

खाली पेट खाएं पपीता

पपीता सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। सुबह खाली पेट पपीता खाने से पेट से जुड़ी कई समस्याओं से बचा जा सकता है। पपीता पाचन को दुरुस्त रखता है।

इसे भी पढ़ें :अधूरी नींद के कारण Mind पर पड़ता है निगेटिव असर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...