spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

हल्दी सर्दियों में है रामबाण, इसका सेवन और लेप दोनों है फायदेमंद, जानें उपयोग का तरीका

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्क हल्‍दी औषधीय गुणों से भरपूर है। सर्दियों में यह रामबाण है। सर्दी के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी समस्या के साथ-साथ त्वचा भी रूखी और बेजान होने लगती है। हल्दी न सिर्फ आपको मौसमी रोगों से बचाता है साथ ही त्वचा को भी कोमल, मुलायम और चमकदार बनाता है।

इम्युनिटी को करता है बूस्ट

यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसमें फाइटो डेरिवेटिव है, जिसमें उपचार गुण होते हैं। ठंड में इम्युनिटी कमजोर होने के कारण खांसी, जुकाम और अन्य रोग हो जाते हैं। ऐसे में हल्दी का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो काफी फायदेमंद होते हैं।

अस्थमा रोगी के लिए है फायदेमंद

एंटी−फंगल, एंटी−बैक्टीरियल, एंटी−वायरल और एंटी−एलर्जिक गुण होने के कारण हल्दी पाउडर श्वसन रोग जैसे अस्थमा से निपटने में भी प्रभावी है।

इसे भी पढ़ें :Tapsee को सुंदर लगी रांची, लिट्टी-चोखा भी खूब भाया

हल्दी के लेप का फायदा 

  • त्वचा को प्राकृतिक चमक प्रदान करती है हल्‍दी

हल्दी की एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण त्वचा को चमक प्रदान करने में मदद करती है। साथ ही यह आपकी त्वचा की प्राकृतिक चमक को उभारने और आपकी त्वचा को फि‍र से तरोताजा बनाने में मददगार है।

  • सूजन और घावों को करता है ठीक

हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन सूजन और ऑक्सीकरण को कम करके त्वचा पर होने वाले घावों के लिए आपके शरीर की प्रतिक्रिया को भी कम करता है। इससे आपके घाव जल्दी ठीक हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें :पंखे से झूलता मिला गर्भवती विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

  • हल्दी फेस मास्क मुंहासों के निशान को करता है कम

हल्दी को दाग-धब्बों को कम करने के लिए जाना जाता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा से कील-मुंहासों या अन्य निशानों से निजात पाने में मदद मिल सकती है।

  • स्केबीज की समस्या से राहत दिलाती है हल्‍दी

भारत में किए गए एक अध्ययन के अनुसार हल्दी और नीम का संयोजन स्केबीज की समस्या का प्रबंधन करने में प्रभावी था। स्केबीज एक ऐसी स्थिति है जो माइक्रोस्कोपिक माइट्स के कारण होती है और त्वचा में दाने छोड़ देती है।

इसे भी पढ़ें :बाइक से गिरे Railway ठेकेदार, ट्रक के रौंदने से मौत

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...