spot_img

इस इलाके में घूम रहा 30 हाथियों का झुंड, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…

Date:

spot_img
spot_img

Bokaro : बोकारो के गोमिया प्रखंड में इन दिनों 30 जंगली हाथियों का झुंड घूम रहा है। झुंड में 2 से 3 गर्भवती हथनियां शामिल हैं। वन विभाग के अनुसार इसी कारण हाथियों की चाल धीमी है और उनके लंबे समय तक इसी इलाके में रुकने की संभावना है। विभाग ने बताया कि गर्भवती हथनियों के साथ रहने पर पूरा झुंड अधिक सतर्क और आक्रामक हो सकता है।

इन इलाकों में सबसे ज्यादा मूवमेंट

हाथियों का झुंड फिलहाल गोपो, पालू, बड़की पुन्नू और कुसुमडीह-कानीडीह क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय है। लगातार मूवमेंट को देखते हुये वन विभाग और जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है।

10 गांवों के लिए विशेष एडवाइजरी

प्रशासन ने महुआटांड़, धवईया, सिमराबेड़ा, दरहाबेड़ा, कुसुमडीह, कानीडीह, गागा, टिकाहारा, फुटकाडीह और कंडेर गांव के लोगों को विशेष सतर्क रहने को कहा है। ग्रामीणों से रात में घर से बाहर नहीं निकलने, हाथियों के करीब नहीं जाने और किसी भी तरह का शोर या छेड़छाड़ नहीं करने की अपील की गई है।

दो QRT टीमें तैनात

स्थिति पर नजर रखने के लिए वन विभाग ने दो क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) तैनात की हैं। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना देने के लिए टीमों के मोबाइल नंबर भी जारी किये गये  हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।

DFO ने दी चेतावनी

बोकारो के प्रभारी DFO संदीप कुमार शिंदे ने कहा कि झुंड में गर्भवती मादा हाथियां हैं। ऐसे समय में हाथियों की रफ्तार धीमी रहती है, लेकिन उनका व्यवहार अधिक आक्रामक हो सकता है। इसलिए लोग अफवाहों पर ध्यान न दें, हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाये रखें और वन विभाग के निर्देशों का पालन करें।

इसे भी पढ़ें : आखिरी मौका! रांची में होल्डिंग टैक्स पर 10% की छूट…

इसे भी पढ़ें : इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

इसे भी पढ़ें : साप्ताहिक राशिफल (28 जून-4 जुलाई): इन राशियों पर होगी धन और कामयाबी की बरसात…

इसे भी पढ़ें : जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

इसे भी पढ़ें : इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वांगचुक बोले “मैं जीना चाहता हूं”, अब इस शर्त पर अनशन करेंगे खत्म…

Kohramlive : पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने अपना...

JPSC ने मुख्य परीक्षा की स्थगित, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त...

झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर...

रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित...

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जान लें आज का रेट

Kohramlive : वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और...