spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सरकार की रहमत बरसी, हड़िया दारू बेचने वाली अनिमा की बदल गई किस्मत

Date:

spot_img
spot_img
  • हड़िया दारू बेचने वाली से बैंक दीदी बनी अनिमा
  • बैंक ऑफ़ इंडिया के तहत बीसी प्वाइंट भी अनिमा को आवंटित
  • फूलो झानो आशीर्वाद अभियान से हड़िया दारू बेचने वाली 15867 महिलाओं को लाभ

Ranchi : सरकार की रहमत बरसी और हड़िया दारू बेचने वाली अनिमा की किस्मत बदल गई। विजनरी युवा सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में शुरू किए गए अभियान का प्रतिफल है कि खूंटी की अनिमा हेरेंज अब हड़िया दारू और शराब नहीं बेचती। अनिमा को अब लोग शराब बेचने वाली नहीं, बल्कि बैंक दीदी के नाम से जानते हैं। फूलो झानो आशीर्वाद अभियान ने अनिमा को उसके हक का सम्मान दिलाया है। कर्रा प्रखंड के छाता गांव की रहने वाली अनिमा को पूरे पंचायत में एक अलग पहचान मिली है। अब आंखों में आत्मविश्वास के साथ अनिमा अपने बदलाव की कहानी बयां करती है।

मिले 10 हजार रुपये से बदल डाली किस्मत

अनिमा कहती है कि पढ़ी-लिखी होने के बावजूद वह अवसरों के अभाव में अपनी शिक्षा का सही उपयोग नहीं कर पा रही थी। फिर उसे फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के तहत 10 हज़ार रुपए की सहायता प्राप्त हुई। अनिमा को इस राशि के लिए अलग से किसी भी प्रकार का ब्याज देने की आवश्यकता नहीं थी। अनिमा ने प्राप्त राशि और अपनी जमा पूंजी की मदद से नौ हज़ार का स्मार्ट फ़ोन खरीदा। तत्पश्चात उसे डिजी पे के लिए प्वाइंट आवंटित करने और लेन-देन की तकनीकी जानकारी देकर प्रशिक्षित भी किया गया।

बन गई बैंक दीदी

अनिमा पढ़ी-लिखी है। इस वजह से वह कुछ दिनों में ही बैंक की तर्ज़ पर जमा व निकासी करने लगी। कुछ ही महीने में अनिमा ने अपना दायरा बढ़ाया और अपनी पंचायत के सभी गावों में लेन-देन करने लगी। छाता गांव के 10 किलोमीटर के दायरे में कोई भी बैंक शाखा नहीं थी। लोगों को गांव से बैंक आने-जाने में घंटों लग जाते थे और कच्ची सड़क की वजह से परेशानी भी बहुत थी। आवागमन का साधन भी मुश्किल से मिल पाता था। ऐसे में दीदी ने डोर-स्टेप बैंकिंग सुविधा देने का काम शुरू किया। 20 से 25 हज़ार रुपए का रोजाना लेन-देन करने लगी। अनिमा को छाता पंचायत के लिए बैंक ऑफ़ इंडिया के तहत बीसी प्वाइंट भी आवंटित हो गया है। ऐसे में शराब बेचने वाली अनिमा अपने घर से ही मिनी खाता खोलना, जमा-निकासी, बीमा करना, समूह का लेन-देन करने में समर्थ हो गयी है।

15 हजार से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के तहत अबतक शराब और हड़िया दारू निर्माण तथा उसकी बिक्री से जुड़ीं 15867 महिलाओं को लोन उपलब्ध करा उन्हें सम्मानजनक आजीविका से जोड़ा जा चुका है। इनमें से 5638 महिलाओं ने लोन की राशि की अदायगी भी शुरू कर दी है। वहीं योजना के तहत मिलने वाले 10 हजार रुपये के अतिरिक्त लोन 4745 महिलओं को दिया गया है। इनमें से 2419 महिलाएं लोन राशि का भुगतान कर रही हैं। अभियान से आच्छादित होने वाली महिलाओं में सबसे अधिक सिमडेगा 1625, रांची 1603, गुमला 1505, लोहरदगा 1355 और गोड्डा की 1091 हैं।

इसे भी पढ़ें : माफियाओं का खूंटा उखाड़ने को तैयार हजारीबाग पुलिस… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : अंकिता म*र्डर केस से दुखी गवर्नर और सीएम क्या बोल गये… सुनें || CM ने दिये 10 लाख, गवर्नर देंगे 2 लाख

इसे भी पढ़ें : सदन में स्पीकर ने विपक्ष को पूरे दिन के लिए किया बाहर… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : ‘घरे छुट्टी लेके औरी कुछ दिन रही ए बलम जी’… तीज पर वायरल हुआ नेहा सिंह राठौर का यह वीडियो

इसे भी पढ़ें : बीच शहर में जमीन बनी जी का जंजाल, DIG की पहल पर क्या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : जयनाथ को रांची के सिपाही राधे ने बनाया था नामी गुंडा… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : लॉ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की छात्राएं अचानक चीखने चिल्लाने लगी… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : खूंटी पुलिस के हाथ लगे PLFI सुप्रीमो के दो ‘खास’… देखें

इसे भी पढ़ें :

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...