Kohramlive Desk : ऑनलाइन एक अनियंत्रित सेक्टर रहा है, जो कमाई के साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड की बड़ी वजह बन रहा है। ऐसे में सरकार ऑनलाइन गेमिंग पर बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को Online gaming के लिए नए नियमों को जारी कर दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Meity) के राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने नए नियमों की घोषणा की। नए गेमिंग नियम ऑनलाइन गैम्बलिंग और बेटिंग प्लेटफॉर्म पर दांव लगाने वाले किसी भी गेम को प्रतिबंधित करते हैं। वहीं इन नियमों के अनुसार, सभी ऑनलाइन गेम्स को एक सेल्फ-रेगुलेटरी ऑर्गेनाइजेशन (SRO) द्वारा निर्धारित किया जाएगा।
राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा
सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि जुआ लगाने वाले या सट्टेबाजी में शामिल ऑनलाइन गेम नए ऑनलाइन गेमिंग नियमों के दायरे में आएंगे। हम एक ऐसे ढांचे के साथ काम कर रहे हैं जो सभी ऑनलाइन गेमिंग को एक एसआरओ द्वारा निर्धारित किया जाएगा। यानी एसआरओ निर्धारित करेगा कि गेम में गैम्बलिंग है कि नहीं। उन्होंने कहा कि कई एसआरओ होंगे, और इन एसआरओ में उद्योग समेत सभी हितधारकों की भागीदारी होगी, लेकिन यह उद्योग तक सीमित नहीं है। हर एक गेम की निगरानी और निर्धारण के लिए सेल्फ- रेगुलेटरी ऑर्गेनाइजेशन काम करेगी। उन्होंने कहा कि अनुमति इस आधार पर निर्धारित की जाएगी कि क्या एप में दांव लगाना शामिल है। यदि दांव लगाना शामिल है, तो एसआरओ यह कहने की स्थिति में होगा कि उन ऑनलाइन खेलों की अनुमति नहीं है। यानी एप को एसआरओ की अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
इसे भी पढ़ें : रांची ट्रिपल म’र्डर केस : ममता और उसके बेटों का का’तिल करीबी…
इसे भी पढ़ें : रांची के कोयला चोर चेलंगदाग और चुरुगडा जंगलों में एक्टिव
इसे भी पढ़ें :जिंदगी की जंग हार गये ‘टाइगर’
इसे भी पढ़ें :पंजाब ने राजस्थान को पांच रन से हराया
इसे भी पढ़ें :यात्रियों को अब रेलवे में नहीं मिलेगा…देखें क्या
इसे भी पढ़ें :कांतारा की लीला फिल्म में जितनी सिम्पल रियल लाइफ में उतनी ही…
इसे भी पढ़ें :सस्ता माल खरीदने के चक्कर में पड़ गये लेने के देने
इसे भी पढ़ें :यहां मिलेंगे वर्ल्ड क्लास ब्यूटी प्रोडक्ट्स…देखें








