Kohramlive : यात्रीगण कृपया ध्यान दें। रेलवे ने टेंडर के नियमों में बदलाव किए है। नए नियमों के मुताबिक, अब ट्रेन के एसी कोच में सप्लाई होने वाले चादर और कंबलों की धुलाई में लापरवाही और खाने में कोई दिक्कत होती है, तो इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सफर के दौरान यात्री गंदे कंबल और चादर मिलने की शिकायत करते है। ऐसे में शिकायतों को खत्म करने के लिए रेलवे ने कदम उठाया है।
आईआरसीटीसी ने जारी किया सर्कुलर
ट्रेन में अब कैटरिंग और चादर-कंबल की सप्लाई के लिए टेंडर लंबी अवधि के लिए जारी नहीं किए जाएंगे। इन टेंडर की अवधि को घटाकर छह महीने किया जा रहा है। जिसके बाद ठेकेदार के काम को रिव्यू भी किया जाएगा। अगर रेलवे ठेकेदार के काम से संतुष्ट नहीं है, तो उसके टेंडर को रिन्यू नहीं किया जाएगा। पहले ये टेंडर 3 से 5 साल तक के लिए होते थे। जिससे एक बार ठेका मिलने पर लंबे समय तक एक ही ठेकेदार के पास ऑर्डर रहता था। फिर वो मनमानी तरीके से काम करता था। अब ऐसे में अगर हर छह महीने में टेंडर रिन्यू होगा, तो ठेकेदार के काम में लापरवाही बरतने के मामलों में भी कमी आएगी। बोर्ड ने इस फैसले से जुड़ा एक सर्कुलर आईआरसीटीसी ने जारी कर दिया है। नियमों के मुताबिक, रेलवे के इन टेंडरों को डिवीजन लेवल पर जारी किया जाएगा और इसकी मॉनिटरिंग भी डिवीजन लेवल पर ही की जाएगी। रेलवे बोर्ड का मानना है कि नए नियमों के बाद ट्रेन में गंदी चादर और कंबल की शिकायतें मिलनी बंद हो जाएंगी।
इसे भी पढ़ें : आगे भी स्वास्थ्य क्षेत्र में जुड़ेंगी कई महत्वपूर्ण कड़ियां : सीएम
इसे भी पढ़ें :सिर्फ 9 मिनट में बनेगा आयुष्मान कार्ड, रांची में कहां… देखें
इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर : महंगी हुईं ये जरूरी दवाएं
इसे भी पढ़ें :पुरुष खायें कद्दू के बीज, दूर होगी यह बड़ी समस्या
इसे भी पढ़ें :बच्चे में यह लक्षण देखें तो माई-बाप अलर्ट हो जाये : डॉ वर्मा
इसे भी पढ़ें :1 रुपये में चमकायें पंखा…जानें कैसे












