Ranchi : ‘टाइगर’ के नाम से मशहूर झारखंड के शिक्षा मंत्री नहीं रहे। आज भोर में उन्होंने आखिरी हिचकी ली। चेन्नई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। टाइगर एक जिन्दादिल इंसान थे। स्कूली बच्चों का हाल जानने के मकसद से अक्सर स्कूलों में औचक निरीक्षण के लिए धमक पड़ते थे। कई बार स्कूल में ही बच्चों के साथ जमीन पर बैठ कर मिड डे मील तक खाया।
यहां याद दिला दें कि बीते 14 मार्च को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उस वक्त मॉनसून सत्र चल रहा था। उन्हें घबराहट और बेचैनी होने लगी थी। टाइगर के एचइसी-पारस अस्पताल में एडमिट कराया गया था। इलाज शुरू हुआ। कई तरह के जांच किये गये। जांच रिपोर्ट में लंग्स में थोड़ा इंफेक्शन था। इसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। सीएम हेमंत सोरेन भी पारस अस्पताल पहुंच उनका हाल जाना था। इसके बाद उसी रात एयरलिफ्ट कर चेन्नई के अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया था।
इससे पहले टाइगर को साल 2020 में कोरोना हुआ था। उनके लंग्स का ट्रांसप्लांट भी करना पड़ा था। उसके बाद से वो बीमार चल रहे थे।
हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! – सीएम
शिक्षा मंत्री के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।
अपूरणीय क्षति!
हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे!
आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया।
परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की…— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 6, 2023
उनकी जीवटता का मैं सदैव प्रशंसक रहा हूं – बाबूलाल
वहीं, टाइगर के निधन पर बाबूलाल मरांडी ने भी ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि झारखंड सरकार के मंत्री श्री जगरनाथ महतो जी के चेन्नई के अस्पताल में निधन की बेहद दुःखद सूचना मिली है। लंबे समय से बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डंटे रहने वाले जगरनाथ जी का चले जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी है। राजनैतिक भिन्नता के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनकी जीवटता का मैं सदैव प्रशंसक रहा हूं।
झारखंड सरकार के मंत्री श्री जगरनाथ महतो जी के चेन्नई के अस्पताल में निधन की बेहद दुःखद सूचना मिली है।
लंबे समय से बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डंटे रहने वाले जगरनाथ जी का चले जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी है।
राजनैतिक भिन्नताओं के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनकी… pic.twitter.com/6JlutQ5E7O— Babulal Marandi (@yourBabulal) April 6, 2023
इसे भी पढ़ें : रांची ट्रिपल म’र्डर केस : ममता और उसके बेटों का का’तिल करीबी…
इसे भी पढ़ें : रांची के कोयला चोर चेलंगदाग और चुरुगडा जंगलों में एक्टिव












