spot_img
spot_img
spot_img

सस्ता माल खरीदने के चक्कर में पड़ गये लेने के देने

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सस्ता माल खरीदने के चक्कर में कारोबारी गोपाल मोहन गुप्ता को किडनैप कर लिया गया। वे नौबस्ता, कानपुर के रहने वाले हैं। बदमाशों ने झांसा देकर अलवर राजस्थान बुलाया और उन्हें बंधक बना लिया। कारोबारी के खाते से एक लाख तीस हजार रुपए निकाल लिये और घरवालों को फोन कर फिरौती मांगी। घबराए घरवालों ने नौबस्ता थाने में FIR दर्ज कराई। नौबस्ता पुलिस ने अलवर पुलिस से संपर्क किया। टेक्निकल सेल की मदद ली और ताबड़तोड़ छापेमारी कर कारोबारी को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं, किडनैपर भाग निकलने में कामयाब रहे।

आवास विकास हंसपुरम नौबस्ता निवासी गोविंद मोहन गुप्ता ने बताया कि उनके भाई गोपाल मोहन गुप्ता बोरे का कारोबार करते हैं। उन्होंने ऑनलाइन देखा तो अलवर राजस्थान में आधी कीमत पर उन्हें माल मिल रहा था। उन्होंने दिए गए फोन नंबर पर बात की और मीटिंग करने के लिए 3 अप्रैल को ट्रेन से अलवर निकल गए। सुबह उन्होंने अलवर पहुंचकर पत्नी को फोन किया और बताया कि उन्हें कुछ लोग लेने आ रहे हैं। इसके बाद बड़े व्यापारी के साथ उनकी मीटिंग होनी है। इसके बाद उनके खाते से 1.30 लाख रुपए का ट्रांजैक्शन कर लिया गया। इतना ही नहीं किडनैप के बाद गोपाल मोहन ने भाई, भतीजे और अपने नजदीकियों को फोन करके किसी से एक लाख तो किसी से 2 लाख रुपए खाते में डालने को कहा। परिवार के लोगों ने संदेह होने पर 4 अप्रैल को नौबस्ता थाने में अपहरण और फिर फिरौती मांगने की प्राथमिकी दर्ज कराई।

इसे भी पढ़ें : गंदा धंधा करने वाले पति-पत्नी का हजारीबाग में क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : धधक उठी स्कॉर्पियो, दुल्हा-दुल्हन का क्या हुआ…देखें

इसे भी पढ़ें : सिक्किम में भयंकर हिमस्खलन, कैसे क्या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : गांववालों की डिमांड पर NTPC के नए कदम… देखें क्या

इसे भी पढ़ें : OMG! इन बदमाशों के पास थे एक लाख लोगों के बैंक डिटेल्स… देखें

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...