UP : यूपी के फिरोजाबाद के फरिहा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने देवर और ससुरालवालों के खिलाफ गंभीर इल्जाम लगाते हुये पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला के मुताबिक, मकान गिरने से पति की मौत के बाद देवर की नीयत उस पर खराब हो गई। विरोध करने पर बदनामी के डर से परिजनों ने देवर से ही उसकी शादी कराई, लेकिन अब वही देवर उसे टार्चर कर रहा है। महिला की शादी 7 दिसंबर 2020, नारखी थाना क्षेत्र के युवक से हुई थी। 28 मार्च 2025 को मकान गिरने से पति की मौत हो गई। इल्जाम है कि पति की मौत के बाद देवर ने अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ शुरू कर दी, शिकायत करने पर ससुराल और मायकेवालों ने बदनामी से बचने के लिये देवर से विवाह करा दिया। शादी के बाद देवर ने उत्पीड़न शुरू किया, बहला-फुसलाकर जेवर ले लिये और फिर बीते 15 जून को जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया, अब ₹1 लाख की मांग कर रहा है। थानेदार ने मीडिया को बताया कि महिला की तहरीर पर देवर और ससुराल पक्ष के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : सबसे खासमखास का ए’नकाउंटर
इसे भी पढ़ें : बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी से डरी दुनिया… जानें
इसे भी पढ़ें : दूसरी शादी की चाह रखने वाला रिटायर्ड फौजी ये कर गया…
इसे भी पढ़ें : गांव ने झुककर किया सलाम, लोग ये बोल गये…
इसे भी पढ़ें : नेमरा पहुंचे खड़गे–राहुल–तेजस्वी, गुरुजी को दी अंतिम विदाई
इसे भी पढ़ें : गुरुजी की जीवनयात्रा : मिट्टी से उठे, इतिहास बन गये
इसे भी पढ़ें : दिशोम गुरू शिबू सोरेन पंचतत्व में विलीन, CM बेटे ने दी मुखाग्नि
इसे भी पढ़ें : भाग भाई भाग… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ट्रंप की भारत को धमकी, अगले 24 घंटों में…












