spot_img
spot_img

दूसरी शादी की चाह रखने वाला रिटायर्ड फौजी ये कर गया…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी के बुलंदशहर के बरौला गांव में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त समय सिंह उर्फ सम्मी (60) ने कथित तौर पर दूसरी शादी करने के विरोध पर अपनी पत्नी यशपाली (55) की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही CO शिकारपुर और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घर के अंदर चारपाई पर यशपाली का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची बेटियों ने पिता को कातिल बताया।

परिवार में पहले से पसरा था सन्नाटा

सम्मी को चार बच्चे दो बेटे और दो बेटियां है। दोनों बेटे की अलग-अलग हादसों में 2014 एवं 2015 में मौत हो गई। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। फौजी अपनी पत्नी के साथ घर में अकेले रहते थे। बेटों की मौत के बाद से रिटायर्ड फौजी समय सिंह दूसरी शादी करने की जिद पर था। यशपाली इसका लगातार विरोध कर रही थीं, इसी बात पर अकसर घर में झगड़ा होता था। बेटी सोनिका की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पत्नीहंता समय सिंह को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा बरामद किया। SP देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने मीडिया को बताया, “आरोपी वारदात के बाद खुद को अनजान बताकर ग्रामीणों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था।”  इधर, दो भाईयों को पहले ही खो चुकीं बहनें अब मां से भी बिछुड़ गईं। यह कहते हुये सोनिका की आंखें भर आईं। गांव में घटना के बाद शोक और हैरानी का माहौल है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...