spot_img
spot_img
spot_img

ट्रंप की भारत को धमकी, अगले 24 घंटों में…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को एक बार फिर साफ शब्दों में चेतावनी दी है। रूस से तेल खरीदने को लेकर भड़के ट्रंप ने कहा है कि भारत अब अमेरिका का “अच्छा व्यापारिक साझेदार” नहीं रहा और इसका खामियाजा उसे भारी टैरिफ के रूप में भुगतना पड़ सकता है। ट्रंप ने तीखी टिप्पणी करते हुये कहा “भारत देता नहीं, सिर्फ व्यापार लेता है।” ट्रंप ने भारत-रूस नजदीकी पर नाराज़गी जताते हुये कहा “भारत रूसी युद्ध मशीन को ईंधन दे रहा है”। वहीं धमकी दी कि अमेरिका अगले 24 घंटे में टैरिफ और बढ़ाने को तैयार है। भारत सबसे अधिक टैरिफ लेने वाला देश है”। गौरतलब है कि अमेरिका पहले ही भारतीय उत्पादों पर 25% टैरिफ का ऐलान कर चुका है जो 7 अगस्त से लागू होंगे। इस पर ट्रंप बोले  “समझौता हुआ था, पर अब इसे और बढ़ाऊंगा”

ट्रुथ सोशल पर थी शुरुआत… अब दी खुली धमकी

ट्रंप ने 48 घंटे पहले Truth Social पर भारत पर हमला बोलते हुए कहा था “भारत रूस से सस्ता तेल खरीदकर ऊंचे दाम पर बेच रहा है… उसे परवाह नहीं कि रूस की युद्ध मशीन यूक्रेन में क्या कर रही!” इसके बाद उन्होंने कहा “मैं अमेरिका को दिये जाने वाले शुल्क को काफी बढ़ाने जा रहा हूं…”

क्या अप्रैल में हुए फैसलों से नया ट्रेड वॉर शुरू?

  • 2 अप्रैल को ट्रंप ने 50% तक पारस्परिक कर लगाने की बात कही थी
  • व्यापार घाटे वाले देशों पर 10% आधारभूत टैक्स की भी घोषणा
  • 90 दिन की चेतावनी अवधि खत्म… अब भारत निशाने पर!

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के दौरे से पहले बड़ा फैसला, मीडिया की एंट्री पर रोक…

Kohtramlive : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...