गांव ने झुककर किया सलाम, लोग ये बोल गये…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ramgarh : पूर्व CM एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आज रामगढ़ के गोला प्रखंड स्थित पैतृक गांव नेमरा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। CM हेमंत सोरेन ने पुत्र धर्म निभाते हुये पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अपने पिता को मुखाग्नि दी। भावुक कर देने वाले इस दृश्य के साथ झारखंड में एक युग का अंत हो गया। रांची मोरहाबादी स्थित आवास से पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिये नेमरा लाया गया। राज्यभर से हजारों लोग, सामान्य जनता से लेकर विशिष्ट जन तक अंत्येष्टि में शामिल हुये। हर चेहरे पर उदासी, आंखों में आंसू, दिल में बस एक ही आवाज “जोहार गुरुजी।”

गांव ने झुककर किया सलाम…

गुरूजी के पार्थिव शरीर नेमरा गांव पहुंचते ही गांव ने झुककर उन्हें सलाम किया। पूरा गांव रो पड़ा। कई घरों में चूल्हे नहीं जले। लोगों ने कहा गुरूजी झारखंड आंदोलन की आत्मा थे। गुरुजी के अद्भुत संघर्ष, सादे जीवन और आदिवासी अधिकारों की लड़ाई ने उन्हें आम जनता का मसीहा बना दिया था। अंतिम यात्रा में दिखा जनसैलाब गवाही दे गया कि…नेता बहुत हुये, लेकिन दिशा दिखाने वाला गुरु एक ही था, दिशोम गुरु शिबू सोरेन।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...

दनुआ घाटी में फिर चीखी रफ्तार, पलभर में…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण की दनुआ घाटी आज फिर...