Kohramlive Desk : आज के डिजिटल दौर में Google Pay एक पॉपुलर UPI-बेस्ड पेमेंट ऐप है। इसका इस्तेमाल अनेक लोग करते हैं। Google Pay ने इस बार Diwali Offer की घोषणा की है। कंपनी ने इसके बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है। Google India गेम के विनर को 200 रुपये तक का प्राइज देगा। इस गेम को खेलने का तरीका भी कंपनी ने बताया है। इसे खेलना आसान है। Google India के इस गेम को पे और सर्च के जरिए खेला जा सकता है।
कैसे भाग ले सकते हैं इस गेम में
कंपनी ने ट्विटर पर बताया है कि इस गेम को खेलने और इनाज जीतने के लिए Google Pay यूजर्स को ऐप में Indi-Home चैट हेड ओपन करके कॉन्टेस्ट में एंटर करना होगा। इसके बाद आपको अपने फ्रेंड्स के साथ फ्लोर बनाना होगा। इसके हर स्टेप पर यूजर को रिवॉर्ड दिया जाएगा। फ्लोर बनाने के लिए आपको अपने कॉन्टैक्ट को पेमेंट करना होगा। इसके अलावा आपको QR कोड स्कैन करके भी पे करना होगा या गूगल पे से बिल पे करना होगा। 27 अक्टूबर तक आपको सबसे लंबा दिवाली मेला बनाना होगा.
Google Pay ऐप पर ही दिखाई देगी Indi-Home स्क्रीन
Google Pay ऐप पर ही यूजर्स को Indi-Home स्क्रीन दिखेगी। Indi-Home ऑफर 27 अक्टूबर को खत्म हो जाएगी। गूगल इंडिया ने ये भी कहा है कि टॉप 5 लाख टीम 200 रुपये तक का प्राइज मनी जीत सकती है। 200 रुपये मैक्सिमम प्राइज मनी है और बिना टीम के इनाम नहीं जीत सकते हैं। जब आप फ्रेंड को Google Pay से पे करेंगे तो आपको 30 रुपये का कैशबैक मिलेगा। साथ ही QR कोड स्कैन करके भी पेमेंट करने पर 30 रुपये जीता जा सकता है। इसके अलावा दूसरी एक्टिविटी करके भी आप कैशबैक जीत सकते हैं। कॉन्टेस्ट चार राउंड का होगा। जैसे-जैसे राउंड बढ़ेगा मुश्किलें बढ़ती जाएंगी। पहले राउंड में आपकी टीम 50 रुपये जीत सकती है, जबकि टॉप राउंड में इनाम की राशि 200 रुपये रखी गई है।
इसे भी पढ़ें :लज्जित होकर खुद को जलाने वाली छात्रा मर गयी, मरने से पहले क्या बोल गई…देखें
इसे भी पढ़ें : धनबाद से बक्सर जा रहे पति-पत्नी पर बरही में फायरिंग, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : पति-पत्नी के रिश्ते में आई खटास का भयानक अंत, सास को भी नहीं छोड़ा…
इसे भी पढ़ें : क्या बताये बाबू… हक जताने पर अनाप-शनाप सुनना पड़ता है… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : BPSC की पीटी परीक्षा का पैटर्न बदला










