spot_img
spot_img

गर्लफ्रेंड को देना था पार्टी, देखें क्या कर डाला प्रधान का बेटा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : यूपी के बरेली जिले में घरेलू सामान की खरीददारी करके लौट रहे दंपती को बाइक सवार लुटेरे ने घेर लिया। बाइक पर बैठी महिला के कुंडल नोचने के बाद उसका पर्स लूटकर भाग निकला। महिला को बाइक से उतारकर उसके पति ने लुटेरे का पीछा किया। शोर सुनकर पहुंचे मस्तीपुर के ग्रामीणों ने लुटेरे को पकड़ लिया। पकड़ा गया लुटेरा बरेली के एक इंस्टिट्यूट में नर्सिंग का छात्र बताया गया है। आरोपी के पिता आंवला के दौलतपुर गांव के ग्राम प्रधान है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गर्लफ्रेंड को पार्टी देने के लिए की लूटपाट 

पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने लूटपाट गर्लफ्रेंड को पार्टी देने के लिए की थी। घटना एक दिन पुरानी है। फतेहगंज पूर्वी के भिटारा गांव के हरपाल शर्मा अपनी पत्नी मुन्नी देवी के साथ दीपावली के त्योहार को लेकर फरीदपुर की बाजार में घरेलू सामान की खरीदारी करने गए थे। पुलिस के मुताबिक हरपाल शर्मा पत्नी के साथ वापस अपने घर लौट रहे थे। बाइक पर पीछे उनकी पत्नी मुन्नी देवी बैठी थी। शिवपुरी के नहर रोड पर मस्ती पुर गांव से थोड़ा पहले ही वहां घात लगाए खड़े लुटेरे ने हरपाल की बाइक को रुकवा लिया। बाइक धीमे होते ही लुटरे ने मुन्नी देवी के कुंडल और पर्स लूट लिया। लूटपाट करने के बाद वह भाग निकला।

ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ा 

हरपाल ने बाइक से पत्नी को उतारकर शोर मचाते हुए लुटेरे का पीछा करना शुरू कर दिया। इसी बीच लुटेरा मस्तीपुर गांव में घुस गया। वहां ग्रामीणों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद इंस्पेक्टर राजकुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लुटेरे को ग्रामीणों से छुड़वाकर हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में लुटेरे ने नाम आंवला के दौलतपुर निवासी गिरजेश कुमार बताया है। उसके पास से लूट के कुंडल और पर्स बरामद किया गया। पर्स में 450 रुपये बरामद किए।

इसे भी पढ़ें :लज्जित होकर खुद को जलाने वाली छात्रा मर गयी, मरने से पहले क्या बोल गई…देखें

इसे भी पढ़ें : धनबाद से बक्सर जा रहे पति-पत्नी पर बरही में फायरिंग, फिर क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : पति-पत्नी के रिश्ते में आई खटास का भयानक अंत, सास को भी नहीं छोड़ा…

इसे भी पढ़ें : क्या बताये बाबू… हक जताने पर अनाप-शनाप सुनना पड़ता है… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : BPSC की पीटी परीक्षा का पैटर्न बदला

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...