spot_img
spot_img
spot_img

दोहरे हत्याकांड से दहला गिरिडीह, चाची-भतीजी को ऐसे मारा कि…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गिरिडी‍ह : गणतंत्र दिवस पर दोहरे हत्‍याकांड से गिरिडीह में कोहराम मच गया। दोहरे हत्‍याकांड की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। दोहरे हत्‍याकांड की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्‍जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय जागीरन खातून और 14 साल की नाजिया परवीन के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने हत्‍यारों की गिरफ्तारी की मांग की है। दोहरे हत्‍याकांड की यह सनसनीखेज वारदात धनवार थाना क्षेत्र के घोड़थम्‍बा थाना क्षेत्र की है। मरने वाले दोनों रिश्ते में चाची-भतीजी थीं। पर‍िजनों ने बताया कि दोपहर को महिला बच्ची को अपने साथ लेकर कपड़े धोने के लिए नदी के घाट पर गई थी। काफी देर तक दोनों जब वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। इन दौरान दोनों का शव गांव से करीब 500 मीटर दूर हरदिया नदी के किनारे पड़ा हुआ था। दोनों पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। महिला का चेहरा क्षत-विक्षत मिला है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद SDPO मुकेश कुमार महतो समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से खून लगा बालू के साथ-साथ चप्पल, रस्सी और कुल्हाड़ी को जब्त किया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। मौके पर इंस्पेक्टर नवीन कुमार, घोड्थम्भा ओपी प्रभारी ओम प्रकाश, धनवार थाना प्रभारी नागेन्द्र कुमार, हीरोडीह थाना प्रभारी राधेश्याम पांडेय भी पहुंचे। मृतक महिला का पति उत्तर प्रदेश के बनारस में काम करता है।

इसे भी पढ़ें : बोकारो CS का डिमोशन, बनाये गये ACMO, 28 डॉक्‍टर इधर से उधर

इसे भी पढ़ें : BJP में शामिल होते ही RPN SINGH ने गाया… ‘यूपी में का बा’, आप भी सुनिये…

इसे भी पढ़ें : अलर्ट नहीं होते सुरक्षाबल, तो मच जाता कोहराम

इसे भी पढ़ें : मेनोपॉज के बाद महिलाओं के शरीर में होने लगते है कई बदलाव, जानें…

इसे भी पढ़ें : पलक झपकते ही IPS सुरेंद्र कुमार झा ने पलट दिया था पासा, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :  RAPISTS को मिली आखिरी हिचकी तक जेल की कोठरी, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...

रोहित शर्मा को पद्मश्री और विजय अमृतराज को पद्म भूषण…

Kohramlive : राष्ट्रपति भवन का भव्य दरबार हॉल मंगलवार को...