spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

अलर्ट नहीं होते सुरक्षाबल, तो मच जाता कोहराम

Date:

spot_img
spot_img

Garhwa : गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले गढ़वा में सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के बहराटोली गांव में नक्सलियों ने एक कच्ची सड़क में टिफिन बम प्लांट किया था। पुलिस व CRPF के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए ये विस्फोटक लगाये गये थे। सर्च अभियान के दरम्यान सुरक्षा बलों ने इसे खोज निकला। इसके बाद बम को डिफ्यूज कर दिया गया। डिफ्यूज करने के धमाके से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।

यहां याद दिला दें कि नक्सलियों की ओर से अपने नेता एक करोंड़ के इनामी किशन दा की रिहाई की मांग को लेकर प्रतिरोध दिवस मनाया जा रहा है। नक्सलियों की ओर से 21 जनवरी से 26 जनवरी तक प्रतिरोध दिवस घोषित किया गया है। 27 जनवरी को बिहार-झारखंड बंद का आह्वान किया गया है। इस घोषणा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। राज्य के अधिकांश नक्सल प्रभावित इलाकों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। इसी कड़ी में गढ़वा में भी अभियान चल रहा है।

सुरक्षा एजेंसियां चला रहीं सर्च ऑपरेशन

गढ़वा के भंडरिया थाना का बूढ़ा पहाड़ इलाका नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। यहां नक्सलियों के कैप भी हैं। गढ़वा एसपी अंजनी कुमार झा ने बताया कि सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। बूढ़ा पहाड़ इलाके में संचालित नक्सली कैंप को नष्ट करने के लिए CRPF 172 बटालियन और झारखंड पुलिस के जवान तलाशी अभियान चला रहे थे। मंगलवार की सुबह सुरक्षा बलों की टीम बूढ़ा पहाड़ के पास जंगलों में पहुंची। यहां नक्सलियों ने मिट्‌टी की सड़क में बम लगाया था। सुरक्षा बलों को इसकी जानकारी मिल गई।

इसे भी पढ़ें : पलक झपकते ही IPS सुरेंद्र कुमार झा ने पलट दिया था पासा, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बलात्‍कारियों को मिली आखिरी हिचकी तक जेल की कोठरी, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: