spot_img

मेनोपॉज के बाद महिलाओं के शरीर में होने लगते है कई बदलाव, जानें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : बात चाहे पुरुष की हो या महिला की, कई तरह के उम्र के पड़ाव पर शरीर विज्ञान की दृष्टि से परिवर्तन देखने को मिलते हैं। खासकर महिलाओं ने 40 की उम्र के बाद जैसे-जैसे एज ढलता है, मेनोपॉज का समय नजदीक आता है। बहुत सी महिलाओं में यह 40 से 45 तो बहुतों में 45 से 50 के बीच स्थिति आती है। यह पूरे विश्व की इस उम्र की महिलाओं पर लागू होता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि शरीर के अंदर इस उम्र के आते-आते एस्ट्रोजन हार्मोन बहुत कम बनने लगता है और प्रोजेस्टेरोन की मात्रा भी कुछ कम होने लगती है। शरीर वैज्ञानिकों के अनुसार, 40 वर्ष की उम्र में ही मेनोपॉज की स्थिति शुरू हो जाती है। इसके साथ ही 1, 2 या 5 वर्ष आगे बढ़ते-बढ़ते मासिक चक्र बंद होकर पूर्ण रूप से राजनोवृत्ति अवस्था प्राप्त हो जाती है। इसे मेनोपाउज भी कहते हैं।

3 स्टेज होते हैं इंपॉर्टेंट

मेनोपॉज के बाद रिप्रोडक्टिव प्रोसेस बंद हो जाता है। प्रीमेनोपॉज , मेनोपॉज, तथा पोस्टमेनोपाउजल की तीन अवस्था देखी जा सकती है। शुरुआती दौर में मासिक प्रक्रिया में अनियमितता देखी जाती है। कभी जल्द तो कभी देर से तो कभी अधिक दर्द के साथ मासिक होते देखा जाता है। यदि 1 वर्ष तक मासिक चक्र बंद रहे तो समझ लेना चाहिए की पूर्ण रूप से रजनोवृत्ति हो चुकी है। ऐसी स्थिति में सर में भारीपन ,सर में दर्द , सर के दाहिने भाग से दाहिना कंधा तक दर्द ,मन उदास हो जाना, छोटी बातोंपर गुस्सा आ‌ जाना , ह्रदय की धड़कन बढ़ जाना सामान्य बात है। घबराहट और बेचैनी, नींद की कमी , याददाश्त की कमी,सुस्ती कमजोरी, बाल झड़ना, चर्म रूखा, चेहरे का रंग बदरंग हो जाना, कुछ धब्बे पड़ जाना, हड्डियों और जोड़ों में भी कमजोरी,जी मिचलाना, अनेक तरह का शारीरिक परिवर्तन, यौन इच्छा की कमी ,सूखापन व खाज,पति से दूरी बनाए रखना, हित मित्र बेटा बहू से भी मेलजोल की अत्यधिक ही कमी होना और परिवारिक बिखराव की नौबत भी आते दिखाई पड़ने लगता है।

बढ़ने लगता है मोटापा

शरीर के ढीलापन के साथ मोटापा बढ़ने लगना भी सामने आने लगता है। इससे  छुटकारा पाने के लिए खान-पान,  रहन-सहन, योगासन, प्राणायाम सुबह-सुबह टहलने के साथ साथ कुछ औषधियों का प्रयोग करने से इस रोग से छुटकारा पाया जा सकता है। खाने-पीने में सादा सुपाच्य संतुलित और पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए।

खाने में तेल-घी का प्रयोग कम करना जरूरी

उम्र बढ़ने पर घी,तेल,मसालेदार पदार्थ, बर्गर पिज़्ज़ा, कोल्ड ड्रिंक, समोसे कचौड़ी का प्रयोग कम से कम करना जरूरी है।  इसके स्थान पर सलाद हरी साग सब्जी फल सोयाबीन का प्रयोग ,कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ, दूध का प्रयोग अधिक करना चाहिए। नशापान से बिल्कुल परहेज रखें। यदि ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, थायराइड की परेशानी विटामिंस मिनरल्स की कमी हो तो इसकी उचित दवा चिकित्सक की सलाह पर लेना जरूरी होता है।

वजन घटाने के लिए करें योगासन

वजन अधिक हो तो चिकित्सक के परामर्श से वजन घटाने के लिए विशेष खानपान और योगासन की व्यवस्था की जाती है। इससे अत्याधिक लाभ होगा। अन्य बातों के साथ-साथ ब्लड शुगर ,ब्लड कोलेस्ट्रॉल ,लिवर फंक्शन टेस्ट ,लिपिड प्रोफाइल, किडनी फंक्शन टेस्ट, कोरियोनिक गोनानडोटरोपिन  टेस्ट, एस्ट्राडियल, प्रोजेस्ट्रोन ,थायराइड का जांच करा कर सही इलाज कराना भी इस रोग से छुटकारा पाने में काफी मदद मिलती है। इलाज में सारे तथ्यों को ध्यान में रखकर उचित समझने पर चिकित्सक एस्ट्रोजन रिप्लेसमेंट थेरेपी ,वाइंटमेंट सेचेट, टेबलेट,विटामिन ए डी ई फूड सप्लीमेंट तथा नींद के लिए जोलाम टेबलेट लेने की सलाह देते हैं। इस रोगों के इलाज में जो सबसे अधिक  लाभकारी और करीब करीब 99% पूर्ण ठीक करने में सक्षम दवा होम्योपैथिक में उपलब्ध है।

होम्योपैथिक दवाओं में कई प्रकार का इलाज

पेटेंट दवा में यू भी 31 गोल्ड दवा तथा यूवी 25 गोल्ड को सर्वाधिक सफल माना गया है। इस दवा के प्रयोग से मेनोपाउजल सिंड्रोम के सारी की सारी समस्याएं 1 से 2 दिन में ही पूरी तरह से नियंत्रण में आ जाता है और कुछ ही दिन में पूर्णतः रोग मुक्त कर देता है। इन सभी समस्याओं से हमेशा के लिए निजात मिल जाती है। अन्य होम्योपैथिक दवाओं में सीपिया , सिमीसीफ्यूगा, संग्विनारिया, एसिड सल्फ, लेकेसिस, एगन कास्ट, सल्फर, इग्नेशिया तथा कुछ और लक्ष्ण अनुसार औषधियां दी जाती है, जिससे भी काफी लाभ होता है।

अधिक जानकारी के लिए डॉ. यूएस वर्मा से करें संपर्क

अधिक जानकारी के लिए डॉक्. यूएस वर्मा, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, बीएयू हॉस्पिटल ,कांके रांची एवं मुख्य चिकित्सा निदेशक, यूएस पॉलीक्लिनिक के सी कंपलेक्स, कचहरी चौक रांची,मोबाइल संख्या 98351 677 43 पर संपर्क किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें :नेहा कक्कड़ ने Oo Antava पर किया जबरदस्त डांस, अल्लू ने लिखा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :विराट कोहली की लाडो की पहली तस्वीर आई सामने…देखें…

इसे भी पढ़ें :बेटी वामिका की वायरल तस्वीर पर अनुष्का ने क्या लिखा…पढ़ें…

इसे भी पढ़ें :Urfi Javed ने बैकलेस क्रॉप टॉप में ढाया कहर, फैंस बोले- आग लगा दी

इसे भी पढ़ें :Urfi Javed ने बैकलेस क्रॉप टॉप में ढाया कहर, फैंस बोले- आग लगा दी

इसे भी पढ़ें :‘पुष्पा नाम सुनकर flower समझे क्या, फ़ायर है मैं’, अल्लू के डायलॉग का राज हैं…

इसे भी पढ़ें :अल्लू अर्जुन की नयी फिल्म का टीजर रिलीज, ऐसा दिखा अल्लू का स्वैग

इसे भी पढ़ें :बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला की बढ़ी मुश्किलें, HC ने लगाया 20 लाख का जुर्माना

इसे भी पढ़ें :उर्फी जावेद बनीं ‘श्रीवल्ली’, साड़ी में बिखेरा हुस्न का जलवा

इसे भी पढ़ें :देसी गर्ल के घर आई नन्ही परी…

spot_img

Related articles:

Giridih : गोलगप्पा खाने से मौ’त…

गिरिडीह(Giridih) में चाट-गोलगप्पा खाने के बाद बीमार पड़ने वालों की संख्या 49 पहुंच गई है, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। मामले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाराटांड़ निवासी गोलगप्पा विक्रेता ओभीलाल यादव पुलिस

Mobile : केवल 2 घंटे मोबाइल से दूर रहें, हासिल करें ये दिमागी ताकत…

नोटिफिकेशन की टन-टन, स्क्रीन की चकाचौंध और हर पल ऑनलाइन रहने की आदत, आज हमारा दिमाग कभी सच में “ऑफ” ही नहीं होता। लेकिन क्या हो अगर आप कुछ समय के लिये इस मोबाइल(Mobile) के शोर से दूरी बना

Screen : स्क्रीन की चमक से बचायें नजर की दमक, अपनायें ये आसान उपाय…

आज की डिजिटल जिंदगी में मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन इस चमकती स्क्रीन(Screen) के पीछे छिपा खतरा अक्सर नजरअंदाज हो जाता है।

World Liver Day पर जानिये सेहत के असली मंत्र…

जब ये थकने लगता है तो पूरी जिंदगी लड़खड़ाने लगती है। हर साल World Liver Day (19 अप्रैल) लोगों को इसी अनदेखे लेकिन बेहद जरूरी अंग की अहमियत याद दिलाता है। याद रखिये, लिवर खराब हुआ तो पूरे शरीर पर असर पड़ेगा।

Gaming की लत ने बच्चों की सेहत पर बजा दी खतरे की घंटी, चौंकाने वाले खुलासे…

चौंकाने वाली रिपोर्ट यह सामने आई है कि 49% बच्चे रोज 3 घंटे से ज्यादा Gaming में, 66% स्कूली बच्चों की फिटनेस कमजोर, वहीं, केवल 34% बच्चे ही फिटनेस टेस्ट में पास हो पाये।