Kohramlive : OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने हाल ही में एक बड़ा ऐलान करते हुये कहा कि उनका नया GPT-4o इमेज मेकर टूल अब सभी के लिए फ्री होगा। ये इमेज जेनरेटर पिछले हफ्ते लॉन्च हुआ था और लॉन्च के दूसरे ही दिन जर्बदस्त वायरल हो गया। खास बात यह है कि इस टूल को खास तौर पर Ghibli-स्टाइल इमेज बनाने के लिये डिजाइन किया गया है, जिससे अब हर कोई Studio Ghibli के पॉपुलर एनीमेशन स्टाइल में इमेज बना सकेगा। इस बीच, Sam Altman ने PM नरेंद्र मोदी के Ghibli-स्टाइल में बने फोटो भी शेयर किये, जो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो गये। MyGov (भारतीय सरकार का आधिकारिक हैंडल) ने PM मोदी के AI-जनरेटेड चित्र शेयर किये थे, जिसमें PM मोदी विभिन्न ऐतिहासिक और सांस्कृतिक घटनाओं का हिस्सा बने हुये हैं। यह इमेज जेनरेटर टूल इतना पॉपुलर हो गया कि इसमें आने वाले एकदम नये और क्रिएटिव प्रॉम्प्ट्स के कारण OpenAI के सर्वर पर दबाव बढ़ गया। इससे परेशान होकर Sam Altman ने एक पोस्ट किया और यूजर्स से कहा कि थोड़ी धीमी गति से काम करें ताकि उनकी टीम को भी आराम मिल सके। इसके बाद उन्होंने X पर यह ऐलान किया कि ChatGPT इमेज जेनरेटर अब सभी के लिये फ्री होगा।
इसे भी पढ़ें :पहान पुजारियों ने कहा, इस बार अच्छी बारिश होगी…
इसे भी पढ़ें :Remix Fall : मस्ती का सफर बना मातम, कोकर के दो छात्र चल बसे…
इसे भी पढ़ें :CM बोले, सरहुल प्रकृति, परंपरा और प्रगति का संगम
इसे भी पढ़ें :ट्रिपल म’र्डर से सनसनी
इसे भी पढ़ें :गढ़वा स्थापना दिवस : 35 वर्षों का सफर-संघर्ष, बदलाव और उम्मीदों की नई रोशनी
इसे भी पढ़ें :सरहुल पर झूम उठा झारखंड, भावुक CM ये बोल गये…
इसे भी पढ़ें :गढ़वा में आहत रामभक्त पहुंचे विधायक दरबार









