Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में प्रशासनिक आदेशों की बंदिशों पर सवाल उठाते हुये कई अखाड़ों और समितियों के लोग विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के आवास पर पहुंचे, यहां रामभक्तों की पीड़ा और आक्रोश का ज्वार भी उमड़ा। समिति के लोगों ने विधायक को बताया कि डीजे पर रोक, जुलूस निकालने में बाधा और धार्मिक आयोजनों पर प्रशासन की सख्ती से लोग सहमे हुये हैं।
“भक्ति में कोई समझौता नहीं होगा” – विधायक ने दिया भरोसा
विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने साफ शब्दों में कहा –“रामनवमी धूमधाम से मनेगी, इसमें कोई समझौता नहीं होगा। प्रशासन आस्था को चोट पहुंचाने के बजाय भ्रष्टाचार पर लगाम लगाये। रामभक्त भयभीत न हों, पूरी भव्यता और श्रद्धा के साथ पर्व मनायें।” उन्होंने दोहरे मापदंड पर सवाल उठाते हुये कहा कि जब प्रशासनिक दफ्तरों और बंशीधर महोत्सव में डीजे बज सकता है, तो फिर रामनवमी पर यह रोक क्यों?














