spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Remix Fall : मस्ती का सफर बना मातम, कोकर के दो छात्र चल बसे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : खूंटी के रमणीय और खतरनाक रीमिक्स फॉल में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। रांची के कोकर के दो किशोर, जो मैट्रिक परीक्षा की सफलता का जश्न मनाने दोस्तों संग यहां घूमने आये थे, झरने के गहरे पानी में समा गये। 15 साल का रोलेन तिर्की और जेम्स सांगा की यह यात्रा अनहोनी में बदल गई, और चंद पलों में जश्न की गूंज चीख-पुकार में बदल गई।

रांची के आदर्श नगर, कोकर और गाड़ीगांव से 10 किशोर बाइक से खूंटी के प्रसिद्ध रीमिक्स फॉल पहुंचे थे। जब सब नहाने में मस्त थे, तभी रोलेन और जेम्स खेल-खेल में झरने के गहरे हिस्से की ओर बढ़ गये। दोस्तों ने देखा तो उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन जब तक वे कुछ समझ पाते, दोनों पानी में डूब चुके थे। घबराये दोस्तों ने स्थानीय लोगों को मदद के लिये पुकारा। कुछ ही देर में गांव वाले इकट्ठा हो गये और तलाश शुरू हुई, लेकिन किशोरों का कुछ पता नहीं चला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला गया। जैसे ही यह खबर परिजनों तक पहुंची, रीमिक्स फॉल का शांत माहौल चीखों और विलाप में डूब गया।

DSP की अपील

DSP वरुण रजक ने इस दर्दनाक घटना की पुष्टि करते हुये लोगों से अपील की कि झरने के लाल घेरे वाले खतरनाक इलाकों में न जायें। उन्होंने कहा कि रीमिक्स फॉल की गहराइयों में कई अनदेखे खतरे छिपे हैं। चट्टानों के बीच पानी का दबाव लोगों को जकड़ लेता है, जिससे बच निकलना मुश्किल हो जाता है।

इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें

इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थनके हस्ताक्षर वाला नोट चला

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...