Ranchi : प्रकृति की गोद में बसे झारखंड की धरती पर आज सरहुल का उल्लास छाया रहा। हर गली, हर चौपाल, हर मन में उमंग की लहर दौड़ रही थी। इसी उल्लास के बीच CM हेमंत सोरेन मांदर की थाप पर खुब थिरके। सरहुल के इस पावन मौके पर CM हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन और बच्चों के साथ करमटोली आदिवासी हॉस्टल और सिरमटोली केंद्रीय सरना समिति पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर पूर्वजों और प्रकृति का आशीर्वाद लिया। पेड़ लगाकर धरती मां के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। जैसे ही मांदर की थाप गूंजने लगी, CM हेमंत सोरेन और मंत्री चमरा लिंडा खुद को रोक न सके। मांदर हाथों में उठा लिया और थाप देते ही पूरा माहौल संगीतमय हो उठा। उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन और मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी झूम उठीं। आदिवासी हॉस्टल के छात्र-छात्राओं के संग CM ने पारंपरिक नृत्य कर जश्न को यादगार बना दिया। CM हेमंत सोरेन कार्यक्रम में भावुक हो उठे। उन्होंने कहा,“व्यस्तता के कारण भले ही हर समय साथ न रह पाऊं, लेकिन मैं हमेशा आपके बीच हूं। यह हॉस्टल मेरी यादों से जुड़ा है, और इसका विकास हमारी प्राथमिकता में है।” CM हेमंत सोरेन ने इस पावन पर्व पर झारखंडवासियों को दोहरी खुशखबरी दी। उन्होंने घोषणा की कि इस साल से सरहुल पर्व पर दो दिन का राजकीय अवकाश रहेगा, ताकि हर कोई अपनी परंपराओं को पूरे हृदय से मना सके। मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि आदिवासी संस्कृति केवल रीति-रिवाज नहीं, बल्कि वैज्ञानिक सोच का प्रतीक भी है। सरहुल धरती और सूर्य के मिलन का पर्व है, जो हमारे पूर्वजों की गहरी प्रकृति समझ को दर्शाता है। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि यह पर्व हमें सिखाता है कि हमारी धरती मां को भी विश्राम चाहिये। पूर्वजों ने जो परंपराएं बनाईं, वे आज भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं और भविष्य में भी रहेंगी।
खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…
Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...
मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…
Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...
सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…
Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...
गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…
Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...











