Latehar : नाजायज रिश्ते में कांटा बने ससुर बिनेश्वर सिंह को मौत के घाट उतार दिया गया। लगभग 64 साल के बिनेश्वर सिंह की डेड बॉडी उनके घर के नजदीक एक खेत में मिली। बुजुर्ग ससुर की लोहे के रॉड से मारकर कर नृशंस हत्या की गई। लाश मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने बहू मोनिका कुंवर और उसके प्रेमी बिजुल कुमार को अपनी कस्टडी में ले लिया। दोनों ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। बुजुर्ग बिनेश्वर सिंह भोर में जब शौच के लिये बाहर निकले तभी पहले से घात लगाये बिजुल कुमार ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। यह सनसनीखेज वारदात लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के गोवा गांव में हुई।
घटना के संबंध में सूत्रों ने बताया कि गांव के कुछ लोग भोर में शौच के लिये बाहर निकले तभी लहुलूहान बिनेश्वर सिंह की लाश दिखी। शोर-शराबा होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों में कानाफुसी शुरू हो गई। यह बातें किसी ने हौले से पुलिस के कानों में फूंक मार दी। पुलिस को बताया गया कि करीब एक साल पहले सड़क हादसे में बिनेश्वर सिंह के बेटे की मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद बहू का चक्कर गांव के ही बिजुल कुमार से चलने लगा। ये बात जब ससुर जाने तो वो घोर एतराज जताने लगे। वह इन दोनों के राह के सबसे बड़े कांटा बन गये। इसके बाद ही ससुर को रास्ते से हटा लेने का मन बना लिया और फिर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
इसे भी पढ़ें : जापान में भूकंप से भारी तबाही, 155 बार डोली धरती
इसे भी पढ़ें : नये साल में कौन सा पर्व-त्योहार कब, डिटेल एक नजर में…
इसे भी पढ़ें : दो IAS बने मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी…
इसे भी पढ़ें : संगीता सचमुच ”सावित्री” बन बचा ली ऐसे अपने पति को…
इसे भी पढ़ें : कबाड़ की चीजों से बना डाले हाथी, घोड़े और तितली… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिन बाप की बेटी का स्कूल से नहीं कटेगा नाम, कौन बना फरिश्ता… जानें
इसे भी पढ़ें : जालिम पति और निष्ठुर पुलिस : विवाहिता मांगी इच्छा मृ*त्यु… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पत्नी पांव पकड़कर बोली- आब कहियों ना जाबे परदेश (VIDEO)
इसे भी पढ़ें : प्यार में जिंदा ज*ल गया हर्ष, रोती रह गई मां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सितमगर जीजा और दोस्त का भयानक अंत कर गया साला… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : दिवंगत IPS अमिताभ चौधरी के दुखी बेटे का सनसनीखेज खुलासा…



