संगीता सचमुच ”सावित्री” बन बचा ली ऐसे अपने पति को…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ramgarh (Prince Verma) : मौत के जबड़े से बच निकले झूलन अग्रवाल की चेतना जब लौटी तो उनके मुख से हौले से सिर्फ इतना ही निकला “संगीता ना होती तो आज हम न होते। पत्नी संगीता के त्याग और चाहत के कारण ही मुझे नया जीवन मिला है। मुझे अपनी पत्नी पर नाज है। ईश्वर उसे लंबी उम्र दे, यही मेरी दुआ और उसे आशीर्वाद है। वह मेरे हर सुख-दुख की साथी रही, यहीं तो जीवन साथी है। उसका सहारा मिला और अब शेष जिंदगानी खुशहाल हो गई। कुछ पल का मेहमान था, पर पत्नी ने अपना किडनी देकर मुझे बचा लिया। वह सचमुच की ‘सावित्री’ बन गई।”

वहीं. पत्नी संगीता अग्रवाल ने कहा कि उनके बिना जीना कैसा, वही मेरी दुनिया हैं, मैंने तो बस अपना पत्नी धर्म निभाया है। किडनी डोनेट कर अपने पति को नया जीवनदान देने वाली संगीता के परिवार में खुशियां छाई हुई है। रामगढ़ के गोला में रहनेवाले झूलन अग्रवाल का किडनी ट्रांसप्लांट न्यू नेहरू अस्पताल में हुआ। जांच चंडीगढ़ के PGI में हुआ। अभी उन्हें हॉस्पिटल में रखा गया हैं। करीब एक महीने तक उन्हें आइसोलेशन में रहना होगा। हॉस्पिटल में ही कमरे की व्यवस्था की गई है।

साल 1989 में झूलन अग्रवाल की शादी संगीता अग्रवाल के साथ हुई। जिंदगी बेहद खुशहाल बीत रही थी। पेशे से पत्राकार झूलन अग्रवाल को एक बेटा और बेटी है। अचानक साल 2021 में आई एक बुरी खबर पूरे परिवार को रूला गई। जांच में क्रिएटिनिन बढ़ा हुआ आया। रांची, दिल्ली, चेन्नई और हरिद्वार के पतंजलि मुख्यालय सब जगह इलाज हुआ। दवाईयां लेने पर भी कोई फायदा नहीं हुआ, क्रिएटिनिन का लेवल बढ़ता चला गया। फिर डायलिसिस शुरू हो गई। बाद में नौबत किडनी ट्रांसप्लांट की आ गई। किडनी डोनर कोई नहीं मिला। पत्नी संगीता सहज तरीके से तैयार हो गई। खुदा का शुक्र है कि पत्नी का किडनी भी मैच कर गया। संगीता का त्याग और प्यार अब किसी की जुबां पर है।

इसे भी पढ़ें : कबाड़ की चीजों से बना डाले हाथी, घोड़े और तितली… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

योगी मंत्रिमंडल के 8 नये मंत्रियों में विभागों का बंटवारा… देखें पूरी लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के...

झारखंड कांग्रेस की नई लिस्ट जारी, किसे-कहां मिली जिम्मेदारी… जानें

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव...

“मोदी जी आप टेंशन मत लो…” मासूम बच्ची का वीडियो वायरल…

Kohramlive : पश्चिम एशिया संकट और बढ़ती तेल कीमतों...

Sale में Shopping करते हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, वर्ना…

Kohramlive : आजकल ऑनलाइन और ऑफलाइन Sale का नाम...