Bokaro : बोकारो के पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी गांव में एक युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 25 साल के विपुल मिश्रा के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, उसे शाम करीब 7 बजे उसके ही तीन दोस्तों ने घर से बुलाया था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। रात करीब 11 बजे उसका खून से लथपथ शव बीरोह टांड के जंगल में मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुये एक संदेही को हिरासत में लिया है। मामले की जांच के लिए बोकारो पुलिस की टीम और डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंची है। थानेदार राजू मुंडा ने बताया कि कांड की गहराई से जांच की जा रही है।
इधर, हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार सुबह जैनामोड़-फुसरो मुख्य सड़क को जाम कर दिया। उनका कहना था कि जब तक एसपी खुद मौके पर नहीं आते, वे जाम नहीं हटाएंगे। ग्रामीणों ने पुलिस पर भरोसा न जताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अस्पताल भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : बड़ा हादसा : होटल में लगी भयानक आ’ग, 14 की मौ’त
इसे भी पढ़ें : जंगल के साये में साजिश, पुलिस ने क्या किया… जानें
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में कांग्रेसियों का महाजुटान इस रोज… जानें क्यों






