spot_img
spot_img

पुलिस कस्टडी से गुंडा लाल बादशाह आजाद…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : शाम ढलने को थी, इस्लामपुर के बरडीह गांव की हवाओं में नमी नहीं, बारूद की बू तैर रही थी। गांव के बाहर खंधा में कुछ परछाइयां धीरे-धीरे साजिश का आकार ले रही थीं। 29 राउंड गोलियों की तड़तड़ाहट से जब गांव थर्रा उठा, तब सबने जाना कि लौट आया है, कुख्यात गुंडा लाल बादशाह। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, लाल बादशाह, जिसने सालों तक इस्लामपुर की गलियों में दहशत बोई, आज अपने 10 साथियों के साथ फिर एक बड़ी वारदात की तैयारी में है। गश्त पर निकली पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। चार बदमाश उनमें खुद लाल बादशाह भी पकड़ में आ गया। लेकिन तभी, जंगल की तरह घने हो चुके खंधा में अचानक गूंज उठी मशीनगनों की आवाज। अंधाधुंध फायरिंग के बीच पुलिसकर्मियों ने जान हथेली पर रखी, मगर लाल बादशाह… अपने साथियों की गोलियों की आड़ में फिर एक बार अंधेरे की गोद में समा गया। दरोगा और सिपाही बाल-बाल बचे, लेकिन सवाल छोड़ गया, आख़िर कौन है वो ताक़त, जो हर बार लाल बादशाह को बचा लेती है? पुलिस अब सघन सर्च ऑपरेशन चला रही है, इलाके की नाकेबंदी हो चुकी है, मगर गांववालों की आंखों में वही पुराना डर लौट आया है।

 

इसे भी पढ़ें : बड़ा हादसा : होटल में लगी भयानक आ’ग, 14 की मौ’त

इसे भी पढ़ें : जंगल के साये में साजिश, पुलिस ने क्या किया… जानें

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में कांग्रेसियों का महाजुटान इस रोज… जानें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...