रांची : मॉब लिंचिंग का शिकार हुए सचिन वर्मा के परिजनों से झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक रामचंद्र चंद्रवंशी ने मुलाकात की। पूर्व मंत्री शुक्रवार की सुबह 10:15 बजे भूतहा तालाब नउवा टोली स्थित सचिन के घर पहुंचे। परिवार वालों से मिले और आर्थ्क मदद के तौर पर उन्हें दस हजार रुपये दिये। श्री चंद्रवंशी ने कहा कि सचिन वर्मा निर्दोष था। एक साजिश के तहत उसकी हत्या हुई। इसमें पुलिस ने लापरवाही की है। सचिन अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला था। उसका पूरा परिवार भुखमरी की कगार पर है। उन्होंने राज्य सरकार एवं प्रशासन से मृतक सचिन के परिजनों को जल्द से जल्द दस लाख रुपये और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इसके लिए वे सदन में आवाज उठाएंगे। अधिकारियों से मिलेंगे और न्याय नहीं मिलने पर जोरदार आंदोलन करेंगे।
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े दारोगा को गोली मारने वाले दोनों अपराधी धराये
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग वर्मा ने कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जायेगी। मानवाधिकार आयोग दिल्ली को ज्ञापन भी दिया जायेगा। अगर सचिन के परिवार वालों को न्याय नहीं मिला तो सड़क से लेकर सदन तक जोरदार आंदोलन किया जाएगा। वहीं, रवींद्र वर्मा ने कहा कि एक निर्दोष युवा सचिन वर्मा को पीट-पीट कर मार डाला गया और दोषी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। उनकी तुरंत गिरफ्तारी हो और परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा मिले। एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी तो मिलनी ही चाहिए।
यहां याद दिला दें कि बीते 8 मार्च को रांची स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र के भुतहा तालाब नउवा टोली के रहने वाले सचिन कुमार वर्मा उर्फ गोलू वर्मा पर पिकअप वैन चोरी का आरोप लगा भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था। 22 साल के गोलू के पैर में पेंचकस घोंपा गया था। साथ ही पूरे शरीर को जलते सिगरेट से दाग दिया गया था।
ये थे मौजूद
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह विश्रामपुर से विधायक एवं अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय संरक्षक रामचंद्र चंद्रवंशी, महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बजरंग वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भोला चंद्रवंशी, राष्ट्रीय मुख्य चुनाव अधिकारी रवींद्र वर्मा, प्रभारी बिंदल वर्मा, सागर वर्मा और सूरज वर्मा मौके पर मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : अनगड़ा में डेढ़ महीने की बच्ची को ज’लाकर मा’र डाला, सुनिये क्या बोले SP….
इसे भी पढ़ें : सदर अस्पताल में बवाल, सीएम आवास का धौंस दिखा अस्पतालकर्मियों के साथ की बदसलूकी
इसे भी पढ़ें : शादी के चार दिन बाद ही मामी को भांजे से हुआ प्यार, और दोनों हो गए…












