गोपालगंज : प्यार कब और किससे हो जाए यह पता ही नहीं चलता। प्यार में कई बार पवित्र रिश्ते भी दरकिनार कर दिए जाते हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के गोपालगंज से सामने आया है। जहां शादी के 4 दिन बाद ही मामी को भांजे से प्यार हो गया फिर क्या था दोनों को पवित्र रिश्ते का भी ख्याल नहीं रहा और 1 दिन मौका पाते ही दोनों फरार हो गए। मामला उजागर होते ही हड़कंप मच गया। मामला बिहार के गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
Read More : इनोवा के अंदर ही बना रखी थी तिजोरी, सोना-चांदी और कैश ढूंढ़ते रह गये अपराधी
पिछले सप्ताह ही महिला की शादी हुई थी। ससुराल आए एक सप्ताह भी नहीं गुजरे थे की मामी को भांजा के साथ प्यार हो गया और दोनों फरार हो गए। मामले में महिला के पति ने भांजा समेत चार लोगों पर मांझा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला के पति ने भांजे पर पत्नी के अपहरण का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।
Read More : राजधानी में दिनदहाड़े अपराधियों ने दारोगा को मारी गोली…
बताया जा रहा है कि सुरवनिया गांव के रहने वाले रवि कुमार (बदला हुआ नाम) की शादी थावे थाना के हरपुर गांव के रहने वाले आकाश प्रसाद की बेटी सीमा कुमारी (बदला हुआ नाम) के साथ हुई थी। शादी के बाद बरौली के रहने वाला रवि का भांजा विवेकानंद अपने ननिहाल बार-बार आने लगा। जब रवि दुकान चला जाता था तो विवेकानंद घर पर ही रहता था।
इस बीच मामी के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ गईं। फिर क्या था दोनों ने सारे रिश्ते-नाते को भुलाकर एक होने का फैसला किया और मौका पाते ही फरार हो गए।
Read More : अनगड़ा में डेढ़ महीने की बच्ची को ज’लाकर मा’र डाला, सुनिये क्या बोले SP….






