रांची : राजधानी रांची के अनगड़ा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक दुधमुंही बच्ची को किसी ने जलाकर मार डाला। बच्ची को एक जूट के बोड़े में बांधकर जला दिया। जानकारी के अनुसार बच्ची की मां सुनीता देवी बच्ची को घर में सुलाकर नहाने गई थी। नहाकर लौटी तो बच्ची को नहीं देख मां परेशान हो गई। इधर-उधर ढूंढने पर भी बच्ची नहीं मिली। घर के पास एक झाड़ी से धुआं उठता देखकर वहां गई गड्ढ़े में जब देखा तो मां के होश उड़ गए। किसी दरिंदे ने बच्ची को जलाकर मार डाला था। मां की चीत्कार सुन आसपास के लोग पहुंचे। जिसके बाद परिजन मामला दर्ज कराने अनगड़ा थाना पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : “कमांडेंट साहब करवाते हैं मालिश, अपने साथ कुकर्म भी करने को कहते हैं”…
घटना अनगड़ा थाना क्षेत्र के सताकी पंचायत के भेलवाटीकर गांव की है। बच्ची का पिता भवेश्वर महतो रांची में मजदूरी करता है। भवेश्वर के साथ सुनीता की शादी 2017 में हुई थी। सुनीता की दो बेटी थी। इनकी बड़ी बेटी ढाई साल की है। जो घटना के दौरान दादी ललनी देवी के साथ बकरी चराने जंगल गई थी।
इसे भी पढ़ें : #Teacher बने रांची डीसी छवि रंजन, Students को दिये ये जरूरी टिप्स
इसे भी पढ़ें : सदर अस्पताल में बवाल, सीएम आवास का धौंस दिखा अस्पतालकर्मियों के साथ की बदसलूकी











