spot_img
spot_img
spot_img

सदर अस्‍पताल में बवाल, सीएम आवास का धौंस दिखा अस्‍पतालकर्मियों के साथ की बदसलूकी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : राजधानी रांची के सदर अस्‍पताल में उस वक्‍त अफरा-तफरी मच गया। जब कुछ लोग खुद को सीएम आवास का कर्मचारी बताकर वैक्‍सीनेशन सेंटर में कार्यरत कर्मियों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। वैक्‍सीनेशन सेंटर में कार्यरत कर्मियों के कपड़े फाड़ दिए गये और सीएम आवास का धौंस दिखाकर धमकाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची लोअर बाजार की पुलिस ने मामले को शांत कराया।

वैक्‍सीनेशन सेंटर में कार्यरत कर्मियों ने बताया कि कुछ लोग सीएम आवास का नाम लेकर SRF आईडी लेने आए थे। कुछ लोगों को आईडी बता भी दिया गया था। कुछ लोग पीछे से आये थे, उनका भी काम किया जा रहा था। इसी दौरान ये लोग जल्‍दी करने की बात कहकर सीएम आवास का धौंस दिखाकर बदसलूकी करने लगे। एक कर्मी का कॉलर पकड़ कर कहने लगे जानते नहीं हो हमको सीएम आवास से आए हैं। इस दौरान बचाने गए कर्मियों के साथ भी धक्‍का-मुक्‍की की गई। वैक्‍सीनेशन सेंटर के कर्मी एनामुल ने बताया कि जब वे छुड़ाने गए तो उनके साथ धक्‍का-मुक्‍की की गई और उनके कपड़े फाड़ दिए गए, गला भी दबाया। मौके पर हंगामा कर रहे एक व्‍यक्ति को पुलिस अपने साथ ले गई।

घटना के बाद वैक्‍सीनेशन सेंटर के कर्मियों ने काम बंद कर दिया। कर्मियों का कहना था कि जबतक ये लोग माफी नहीं मांगते और इनपर कार्रवाई नहीं होती काम नहीं करेंगे। हमलोग सु‍बह से रात तक हर दिन ड्यूटी करते हैं। हमलोगों के साथ ऐसा व्‍यवहार होगा तो कैसे काम करेंगे। ऐसी घटना से हमारा मनोबल टूटता है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्‍पताल के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। कर्मियों को समझा-बुझाकर काम शुरू कराया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...